AP Board Class 10 Hindi Chapter 11 जल ही जीवन है (कहानी) Textbook Solutions PDF: Download Andhra Pradesh Board STD 10th Hindi Chapter 11 जल ही जीवन है (कहानी) Book Answers |
Andhra Pradesh Board Class 10th Hindi Chapter 11 जल ही जीवन है (कहानी) Textbooks Solutions PDF
Andhra Pradesh State Board STD 10th Hindi Chapter 11 जल ही जीवन है (कहानी) Books Solutions with Answers are prepared and published by the Andhra Pradesh Board Publishers. It is an autonomous organization to advise and assist qualitative improvements in school education. If you are in search of AP Board Class 10th Hindi Chapter 11 जल ही जीवन है (कहानी) Books Answers Solutions, then you are in the right place. Here is a complete hub of Andhra Pradesh State Board Class 10th Hindi Chapter 11 जल ही जीवन है (कहानी) solutions that are available here for free PDF downloads to help students for their adequate preparation. You can find all the subjects of Andhra Pradesh Board STD 10th Hindi Chapter 11 जल ही जीवन है (कहानी) Textbooks. These Andhra Pradesh State Board Class 10th Hindi Chapter 11 जल ही जीवन है (कहानी) Textbooks Solutions English PDF will be helpful for effective education, and a maximum number of questions in exams are chosen from Andhra Pradesh Board.Andhra Pradesh State Board Class 10th Hindi Chapter 11 जल ही जीवन है (कहानी) Books Solutions
Board | AP Board |
Materials | Textbook Solutions/Guide |
Format | DOC/PDF |
Class | 10th |
Subject | Maths |
Chapters | Hindi Chapter 11 जल ही जीवन है (कहानी) |
Provider | Hsslive |
How to download Andhra Pradesh Board Class 10th Hindi Chapter 11 जल ही जीवन है (कहानी) Textbook Solutions Answers PDF Online?
- Visit our website - Hsslive
- Click on the Andhra Pradesh Board Class 10th Hindi Chapter 11 जल ही जीवन है (कहानी) Answers.
- Look for your Andhra Pradesh Board STD 10th Hindi Chapter 11 जल ही जीवन है (कहानी) Textbooks PDF.
- Now download or read the Andhra Pradesh Board Class 10th Hindi Chapter 11 जल ही जीवन है (कहानी) Textbook Solutions for PDF Free.
AP Board Class 10th Hindi Chapter 11 जल ही जीवन है (कहानी) Textbooks Solutions with Answer PDF Download
Find below the list of all AP Board Class 10th Hindi Chapter 11 जल ही जीवन है (कहानी) Textbook Solutions for PDF’s for you to download and prepare for the upcoming exams:10th Class Hindi Chapter 11 जल ही जीवन है Textbook Questions and Answers
InText Questions (Textbook Page No. 61)
प्रश्न 1.
यह विज्ञापन किसके बारे में है?
उत्तर:
यह विज्ञापन पेड़ों के बारे में हैं।
प्रश्न 2.
यह विज्ञापन किस समाचार – पत्र का है?
उत्तर:
यह विज्ञापन “दैनिक – भास्कर” समाचार पत्र का है।
प्रश्न 3.
इससे क्या संदेश मिलता है ?
उत्तर:
इससे संदेश मिलता है कि “एक पेड एक जिंदगी है।” अर्थात् हमें पेड़ – पौधे लगाने का संदेश मिलता है।
InText Questions (Textbook Page No. 62)
प्रश्न 1.
सर्वेक्षण में क्या बताया गया?
उत्तर:
मानव ने आबादी पर नियंत्रण और पर्यावरण की समस्या हल कर लिया है। अचानक एक दिन एक समाचार पत्र में एक खबर पढकर लोग आश्चर्यचकित हो गए। एक सर्वेक्षण में यह बताया गया है कि पृथ्वी पर निरंतर पानी की कमी होती जा रही है।
प्रश्न 2.
प्रो.दीपेश के होश क्यों उड़ गये?
उत्तर:
प्रो. दीपेश बगीचे की लॉन पर बैठकर आकाश की ओर देख रहे थे। इतने में एक तारा पृथ्वी पर जो यान उतरते – उतरते पुनः आकाश की ओर मुड़ गया उसे देखकर, यह कोई यान है। इसके बारे में कुछ समझ में आने पर प्रो.दीपेश के होश उड़ गये।
प्रश्न 3.
जासूसी यान से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
जासूसी यान का यहाँ तात्पर्य यह है कि पृथ्वी के रहस्यों को जानने, पृथ्वी पर जासूसी करने या पृथ्वी पर हमला करने कोई अन्य ग्रह या देश से छोडे गये यान हैं। पृथ्वी पर चक्कर लगाकर रहस्यों का गुप्त रूप से पता लगानेवाला जासूसी यान कहलाता है।
InText Questions (Textbook Page No. 63)
प्रश्न 4.
मानवाकृति अंतरिक्षयात्री कहाँ से आये थे?
उत्तर:
मानवाकृति अंतरिक्षयात्री हमारे इस ग्रह से एक प्रकाशवर्ष दूर के एक ग्रह के वासी हैं।
प्रश्न 5.
वे पृथ्वी पर क्यों आये थे?
उत्तर:
अंतरिक्ष यात्री के ग्रह का जल ज़हरीला हो गया। पानी के अभाव में वे पृथ्वी पर एक मिशन के तहत आए हैं। उनका मिशन यह है कि विशाल जल राशी की (पृथ्वी की) कुछ मात्रा अपने ग्रह पर ले जाना।
प्रश्न 6.
उनकी प्रार्थना क्या थी?
उत्तर:
उनकी प्रार्थना यह थी कि हम अपने जलाशयों को साफ़ और सुरक्षित रखें ताकि हमें भी उनकी तरह जलचोर न बनना पड़े।
अर्थव्राह्यता-प्रतिक्रिया
अ) प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
प्रश्न 1.
हमारे जीवन में जल का क्या महत्व है?
उत्तर:
हमारे जीवन में जल का बड़ा महत्व है। जल के बिना हम जीवित नहीं रह सकते और कल्पना नहीं कर सकते। खाने, पीने, धोने, नहाने तथा शौचलय के लिए भी जल की आवश्यकता है। समस्त प्राणी जल पर निर्भर हैं। हमारे जीवन का आवश्यक तत्व है। पानी में समृद्धि है।
प्रश्न 2.
धरती पर हर हिस्से में जल है, किंतु स्वच्छ जल की मात्रा बहुत कम है। ऐसी स्थिति में जल का सदुपयोग कैसे करेंगे?
उत्तर:
धरती पर हर हिस्से में जल है। किंतु स्वच्छ जल की मात्रा बहुत कम है। ऐसी स्थिति में जल का दुरुपयोग या व्यर्थ नहीं करना चाहिए। आवश्यकता से ज़्यादा जल को खर्च नहीं करना चाहिए। पानी के . स्रोतों को कलुषित (दूषित) न बनाना चाहिए। आवश्यकता की पूर्ति होने पर नल को बंद रखना चाहिए। जल संरक्षण करना चाहिए। जल संग्रहण करना चाहिए।
आ) पाठ पढ़िए। अभ्यास कार्य कीजिए।
प्रश्न 1.
हमारे घर पहुँचनेवाले जल का उपयोग हम किसके लिए कर रहे हैं?
उत्तर:
हमारे घर पर पहुँचने वाले जल को पीने के लिए, कपडे धोने के लिए, शौचालय के लिए, मुँह धोने के लिए और नहाने के लिए हम उपयोग कर रहे हैं।
प्रश्न 2.
जल की समस्या भविष्य में क्या विपत्तियाँ ला सकती हैं?
उत्तर:
जल की समस्या भविष्य में कई समस्याएँ एवं विपत्तियाँ ला सकती है। जो इस प्रकार हैं –
- पीने के लिए पानी की कमी होगी। जल संकट आयेगा।
- शुद्ध पानी नहीं मिल सकेगा। पेयजल की समस्या बढती जायेगी।
- जल की समस्या के कारण कई बीमारियाँ फैलेंगी।
- जल की समस्या के कारण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय युद्ध होने की भी आशंका है।
- लाखों लोग दूषित जल के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान जायेंगे।
- अकाल पडेगा।
प्रश्न 3.
जल की समस्या का समाधान क्या है?
उत्तर:
आजकल केवल हमारे भारत में ही नहीं विश्व भर में जल की समस्या उत्पन्न हो रही है। जल की समस्या का समाधान के लिए
- जल संचय और संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
- हमें नदी तथा नालों पर बाँध बनाकर पानी को इकट्ठा करना चाहिए।
- वर्षा के पानी को इकट्ठा करना चाहिए।
- जल शुद्धि यंत्रों की सहायता से शुद्ध पानी या पेयजल योग्य पानी तैयार करना है।
- समुद्र में नदियों तथा नालों के पानी को न मिलने दे। जल प्रदूषण को रोके।
- पृथ्वी को जल योग्य भूमि बनने के लिए आधुनिक तरीकों को अपनाना चाहिए।
- शुद्ध पानी को व्यर्थ न करना चाहिए। पानी का सदुपयोग ठीक तरह से करना चाहिए। सावधानीपूर्वक उपयोग करना चाहिए।
- पानी को पानी की तरह नहीं बहाना चाहिए।
इ) निम्नलिखित प्रक्तियों की व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 1.
इस प्रकार पृथ्वी का चक्कर लगाने का क्या मतलब हो सकता है?
उत्तर:
यह वाक्य “जल ही जीवन है” नामक पाठ से लिया गया है। कहानीकार है श्री प्रकाश ।
प्रो. दीपेश और प्रो. विकास दोनों एक बगीचे में बैठे बातचीत करते समय उस बगीचे में एक अंतरिक्ष यान उतरा। उन दोनों आश्चर्य चकित होकर इसे देखते इस प्रकार सोचते हैं कि यह यान यहाँ क्यों उतरा? इस प्रकार पृथ्वी का चक्कर लगाने का क्या मतलब हो सकता है?
इसका मतलब यह है कि यह यान उतरने का, पृथ्वी का चक्कर लगाने का क्या कारण हो सकता है?
प्रश्न 2.
हम लोग यहाँ एक मिशन के तहत आए हैं।
उत्तर:
यह वाक्य “जल ही जीवन है” नामक कहानी पाठ से लिया गया है। कहानीकार है श्री प्रकाश |
इस वाक्य को अंतरिक्ष यान से उतरे एक मानवाकृति वाले ने प्रो. दीपेश और प्रो. विकास से कहते हैं।
प्रो. दीपेश और प्रो. विकास बगीचे में बैठकर बातें करते समय उसी बगीचे में एक अंतरिक्ष यान उतरता है। उस यान से एक मानवाकृति बाहर आई जो आकार में बड़ी थी।
प्रो. दीपेश और प्रो. विकास उसे पूछने पर वह बताता है कि वह यहाँ से (भू ग्रह से) एक कांतिवर्ष (प्रकाश वर्ष) दूरी पर के अन्य ग्रह के वासी हैं। वह यहाँ एक मिशन के तहत आए हैं।
वह मिशन था यहाँ के जलाशय से पानी अपने ग्रह को ले जाना।
प्रश्न 3.
आप अपने जलाशयों को साफ़ और सुरक्षित रखें ताकि आपको भी हमारी तरह जलचोर न बनना पड़ें।
उत्तर:
यह वाक्य को “जल ही जीवन है” नामक कहानी पाठ से लिया गया है। कहानीकार है श्री प्रकाश जी।
इस वाक्य को अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर आये एक मानवाकृति वाले प्रो. दीपेश और प्रो. विकास से कहते हैं।
भूमि से प्रकाशवर्ष दूरी पर के अपने ग्रह के पानी जहरीले बनने के कारण वह पृथ्वी पर उतरकर यहाँ के जल को चोरी करके ले जा रहे हैं।
इस सिलसिले में वह मानवाकृतिवाले ने प्रो. दीपेश और प्रो. विकास से प्रार्थना करते हुए कहते हैं कि पृथ्वी के जलाशयों को साफ़ और सुरक्षित रखें, क्योंकि हमारे जैसे आपको जल चोर न बनना पड़ें।
ई) विज्ञापन पढ़कर कोई चार प्रश्न बनाइए।
प्रश्न
1. किस मंत्रालय की ओर से यह विज्ञापन दिया गया है?
2. इस विज्ञापन में किस कार्यक्रम के बारे में बताया गया है?
3. यह कार्यक्रम किन – किन क्षेत्रों के क्रियाशीलता पर लक्षित हैं?
4. एक नई शुरुआत का संकेत क्या है?
(अभिव्यक्ति – सृजनात्मकता
अ) इन प्रश्नों के उत्तर तीन – चार पंक्तियों में लिखिए।
प्रश्न 1.
“जल ही जीवन है।” शीर्षक से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
“जल ही जीवन है।” यह शीर्षक जो है वह उचित ही है। क्योंकि जल के बिना हमारा जीवन है ही नहीं। हमारे जीवन में जल की बहुत आवश्यकता है। आहार के बिना हम एक महीने तक जीवित रह सकते हैं लेकिन जल के बिना हम केवल एक सप्ताह तक ही जीवित रहते हैं। हम सभी जल पर निर्भर प्राणी हैं। जल है तो कल है। जल में समृद्धि है। इसलिए यह शीर्षक जल ही जीवन है उचित ही है।
प्रश्न 2.
जल स्रोतों के रख-रखाव के बारे में आप क्या सुझाव देना चाहेंगे?
(या)
जल स्रोतों के रख – रखाव के लिए तीन सुझाव दीजिए।
उत्तर:
जल स्रोतों के रखरखाव के बारे में मैं ये सूचनाएँ /सुझाव देना चाहता हूँ।
- जल को दूषित होने से बचाना चाहिए।
- हमें शहरों की गंदगी तथा कल – कारखानों के कचरे को नदियों में गिराने से रोकना चाहिए।
- कुएँ के जल को दूषित होने से बचाने के लिए उनको ढ़कने की व्यवस्था करनी चाहिए।
- जिन नदियों से पीने का पानी लिया जा रहा है उनमें कपडे धोने अथवा पशुओं को नहलाने पर रोक लगानी चाहिए।
- नदियों के पानी को प्रदूषित रखने में सरकार के साथ सहयोग देना चाहिए।
आ) आज दुनिया के सभी देशों में जल की समस्या बनी हुई है। इसके समाधान में हम सबकी क्या ज़िम्मेदारी है ?
(या)
जल की समस्या को सुलझाने में हमारी जिम्मेदारी क्या है?
उत्तर:
पाठ का नाम : जल ही जीवन है
लेखक : श्रीप्रकाश
विधा : कहानी
आज दुनिया के सभी देशों में जल की समस्या बनी हुई है । इसी समस्या के समाधान के लिए सभी देशों की सरकारों की जिम्मेदारी है।
विविध देशों की सरकारों की जिम्मेदारी है।
जल के महत्व के बारे में जागृत करना चाहिए।
- वर्षा के पानी को इकट्ठा करने का प्रबंध करें। नल – नालों तथा नदियों पर बाँध बनायें।
- नमकीले पानी तथा समुद्र पानी को भी शुद्ध करके उपयोग में लाने की प्रणाली या योजना को अमल में लावें।
- पृथ्वी में जल की धारा को अधिक बनाने की विधियों को अमल में लावें।
- अंतर्राष्ट्रीय जल संघों की स्थापना करके जल को बाँटने की कोशिश करें।
- संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा जल संघों की स्थापना करा के उनके द्वारा सूचनाएँ दिये जा सकें।
- विविध देशों के बीच में जल बाँटने की विधि अमल में लावें।
- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जल प्रदूषण से बचे रहने का कार्यक्रम अमल में लानी चाहिए।
- जनता को भी जल समस्या को दूर करने में सरकार को सहयोग देना चाहिए।
इ) “जल ही जीवन है।” इस विषय पर एक पोस्टर बनाइए।
उत्तर:
ई) आपके गाँव में जल संरक्षण कैसे किया जा रहा है? इसके बारे में बताते हुए कुछ सुझाव दीजिए।
उत्तर:
- हमारे गाँव में जल संरक्षण बहुत अच्छी तरह किया जा रहा है।
- कुएँ के जल को दूषित होने से बचाने के लिए उन पर ढ़कने की व्यवस्था की गयी है।
- गाँव की तालाबों के पानी में कपड़े धोने अथवा पशुओं को नहलाने का रोक लगा दिया गया है।
- कचरे को, ज़हरीले पदार्थों को जलाशयों में मिलाने पर रोक लगा दिया गया है।
- ब्लीचिंग, क्लोरिनेषन आदि क्रियाओं के द्वारा जलशुद्धि की जा रही है।
- हमारे गाँव की नदी में प्रदूषित न बनाने कूडे – कचरे, जहरीले पदार्थों को डालना, पशुओं को नहाना आदि भी रोक दिये गये हैं।
कुछ सुझाव :
- एक जल संरक्षण समिति की स्थापना की जानी चाहिए।
- इस समिति के अध्यक्ष के रूप में गाँव के अध्यक्ष को चुनना चाहिए।
- हर सप्ताह में एक बार समिति का समावेश होनी चाहिए।
- जल संरक्षण संबंधी विषयों पर निर्णय तथा सूचनाएँ देनी चाहिए।
भाषा की बात
अ) सूचना पढ़िए। उसके अनुसार कीजिए।
प्रश्न 1.
‘जल’ शब्द से कई शब्द बने हैं। जैसे : जलचर | इसी तरह के तीन उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
जलदस्यु, जलप्लावन, जलराशि, जलस्तर, जलनिधि, जलचोर।
प्रश्न 2.
पाठ में आये विदेशज शब्द चुनकर लिखिए। जैसे : मिशन |
उत्तर:
सर्वे, प्रोफ़ेसर, फ़ोन, हैलो आदि।
आ) नीचे दिये गये वाक्य पढ़िए। कोष्ठक में दी गयी सूचना के अनुसार वाक्य बदलिए।
प्रश्न 1.
यह तो कोई यान है। .. (भूतकाल में बदलिए।)
उत्तर:
यह तो कोई यान था।
प्रश्न 2.
मेरे कई साथी इस संपूर्ण नीले ग्रह पर फैले थे। (भविष्य काल में बदलिए।)
उत्तर:
मेरे कई साथी इस संपूर्ण नीले ग्रह पर फैलेंगे।
प्रश्न 3.
पानी के अभाव में हमारे लोग मर रहे थे । (वर्तमान काल में बदलिए।)
उत्तर:
पानी के अभाव में हमारे लोग मर रहे हैं।
प्रश्न 4.
हम लोग अपना मिशन चुपचाप पूरा करना चाहते थे। (भविष्य काल में बदलिए।)
उत्तर:
हम लोग अपना मिशन चुपचाप पूरा करना चाहेंगे।
इ) नीचे दिया गया उदाहरण पढ़िए। उसके अनुसार एक वाक्य बनाइए।
उदाहरण : पृथ्वी पर मानव ने काफ़ी प्रगति कर ली थी।
पृथ्वी पर किसने काफ़ी प्रगति कर ली थी ?
उत्तर:
दोनों ने एक साथ उस अंतरिक्ष यात्री से पूछा।
दोनों ने एक साथ किससे पूछा?
ई) अर्थ के आधार पर वाक्य पहचानिए।
1) ओह! यह तो कोई यान है।
उत्तर:
यह विस्मयार्थक वाक्य है।
2) यह यान कहाँ से आया?
उत्तर:
यह प्रश्नार्थक वाक्य है।
3) दोनों ने एक साथ उस अंतरिक्ष यात्री से पूछा।
उत्तर:
यह विधानार्थक वाक्य है।
4) यहाँ का जल शुद्ध होगा।
उत्तर:
यह संदेहार्थक वाक्य है।
5) हमारे यहाँ जल होता तो हम पृथ्वी पर न आते।
उत्तर:
यह संकेतार्थक वाक्य है।
6) हमें शुद्ध जल चाहिए।
उत्तर:
यह इच्छार्थक वाक्य है।
7) आप भी कभी हमारे यहाँ आइए।
उत्तर:
यह आज्ञानार्थक वाक्य है।
8) नदी – नालों में कचरा बहाना मना है।
उत्तर:
यह निषेधार्थक वाक्य है।
परियोजना कार्य
‘जल संरक्षण’ पर पी.पी.टी. बनाकर कक्षा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर:
AP Board Textbook Solutions PDF for Class 10th Hindi
- AP Board Class 10 Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi Chapter 1 बरसते बदल (कविता) Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi Chapter 2 ईदगाह (कहानी) Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi यह रास्ता कहाँ जाता है? (पठन हेतु नाटक) Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi Chapter 3 हम भारतवासी (कविता) Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi शांति की राह में (उपवाचक – निबंध) Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi Chapter 4 कण-कण का अधिकारी (कविता) Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi Chapter 5 लोकगीत (निबंध) Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi उलझन (पठन हेतु कविताएँ) Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी (पत्र) Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi दो कलाकार (उपवाचक – कहानी) Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi Chapter 7 भक्ति पद (कविता) Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi Chapter 8 स्वराज्य की नींव (एकांकी) Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi माँ मुझे आने दे! (पठन हेतु कविता) Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi Chapter 9 दक्षिणी गंगा गोदावरी (यात्रा-वृत्तांत) Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi अपने स्कूल को एक उपहार (उपवाचक – कहानी) Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi Chapter 10 नीति दोहे (कविता) Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi Chapter 11 जल ही जीवन है (कहानी) Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi क्या आपको पता है? (पठन हेतु पी.पी.टी. निबंध) Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi अनोखा उपाय (उपवाचक – अनूदित कहानी) Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi पत्र लेखन Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi निबंध लेखन Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 10 Hindi शब्दकोश Textbook Solutions PDF
0 Comments:
Post a Comment