![]() |
AP Board Class 9 Hindi निबंध लेखन Textbook Solutions PDF: Download Andhra Pradesh Board STD 9th Hindi निबंध लेखन Book Answers |
Andhra Pradesh Board Class 9th Hindi निबंध लेखन Textbooks Solutions PDF
Andhra Pradesh State Board STD 9th Hindi निबंध लेखन Books Solutions with Answers are prepared and published by the Andhra Pradesh Board Publishers. It is an autonomous organization to advise and assist qualitative improvements in school education. If you are in search of AP Board Class 9th Hindi निबंध लेखन Books Answers Solutions, then you are in the right place. Here is a complete hub of Andhra Pradesh State Board Class 9th Hindi निबंध लेखन solutions that are available here for free PDF downloads to help students for their adequate preparation. You can find all the subjects of Andhra Pradesh Board STD 9th Hindi निबंध लेखन Textbooks. These Andhra Pradesh State Board Class 9th Hindi निबंध लेखन Textbooks Solutions English PDF will be helpful for effective education, and a maximum number of questions in exams are chosen from Andhra Pradesh Board.Andhra Pradesh State Board Class 9th Hindi निबंध लेखन Books Solutions
Board | AP Board |
Materials | Textbook Solutions/Guide |
Format | DOC/PDF |
Class | 9th |
Subject | Maths |
Chapters | Hindi निबंध लेखन |
Provider | Hsslive |
How to download Andhra Pradesh Board Class 9th Hindi निबंध लेखन Textbook Solutions Answers PDF Online?
- Visit our website - Hsslive
- Click on the Andhra Pradesh Board Class 9th Hindi निबंध लेखन Answers.
- Look for your Andhra Pradesh Board STD 9th Hindi निबंध लेखन Textbooks PDF.
- Now download or read the Andhra Pradesh Board Class 9th Hindi निबंध लेखन Textbook Solutions for PDF Free.
AP Board Class 9th Hindi निबंध लेखन Textbooks Solutions with Answer PDF Download
Find below the list of all AP Board Class 9th Hindi निबंध लेखन Textbook Solutions for PDF’s for you to download and prepare for the upcoming exams:AP State Syllabus 9th Class Hindi निबंध लेखन
1. पुस्तकालय (ग्रन्थालय) (గ్రంథాలయము)
ग्रन्थालय में अनेक प्रकार की पुस्तकें रखी जाती हैं। कुछ पुस्तकों से केवल मनोविनोद होता है। कुछ ‘पुस्तकों को पढ़ने से ज्ञान प्राप्त होता है। पुस्तकें अच्छे मित्र के समान जीवन भर काम आती हैं।
साधारणतया पुस्तकालय में सभी दैनिक पित्रकाओं के साथ कई विशेष पत्रिकाएँ और बडे-बडे ग्रन्थों के साथ सभी आवश्यक किताबें इतिहास, भूगोल विज्ञान आदि किताबों के अतिरिक्त, कहानियाँ, उपन्यास, नाटक आदि किताबों का इन्तज़ाम होता है। जो लोग इन सब किताबों को खरीदकर नहीं पढ़ सकते हैं, उनके लिए ग्रन्थालय अत्यन्त लाभदायक है।
हमारे देश में तंजावूर के सरस्वती ग्रन्थालय अत्यन्त महत्व का है। ऐसे ग्रन्थालय देश में कई स्थानों पर स्थापित करने की अत्यन्त आवश्यकता है। साधारणतः हर एक गाँव में छोटे-छोटे ग्रन्थालयों के होने की अत्यंत आवश्यकता है।
2. समाचार-पत्र (వార్తాపత్రిక)
आजकल दुनियाँ में समाचार पत्रों का महत्वपूर्ण स्थान है। इनसे हमें संसार के सभी प्रातों के समाचारों के अतिरिक्त राजनैतिक टीका-टिप्पणी, अच्छे-अच्छे लेख, वस्तुओं के भाव कई प्रकार के विज्ञापन और सिनेमा संबंधी सचित्र विज्ञान आदि प्रकाशित होते हैं। संसार के सभी प्रांतों के समाचार शीघ्र ही पहुँचाते हैं।
समाचार पत्र कई प्रकार के होते हैं। इनमें दैनिक पत्रों की बड़ी माँग होती है। इसके अलावा साप्ताहिक, मासिक और पाक्षिक पत्र भी देश की विभिन्न भाषाओं में निकलते हैं। दैनिक पत्रों में राजनीति, समाज और विज्ञापन संबंधी सुन्दर लेख प्रकाशित होते हैं। सुन्दर कहानियाँ और धारावाहिक उपन्यास भी प्रकाशित होते रहते हैं। आजकल व्यापार, अर्थशात्र, सिनेमा आदि क्षेत्रों में विशेष पत्र, पत्रिकाएँ भी निकली हैं। मन बहलाव और ज्ञान -विज्ञान के लिये ये समाचार पत्र बहुत उपयोगी सिद्ध होते हैं।
3. सिनेमा से लाभ और हानि (సినిమా లాభ నష్టములు)
सिनेमा या चलन-चित्र से हमें कई लाभ हैं। एक गरीब आदमी घूम फिरकर संसार के सभी सुन्दर दृश्य नहीं देख सकता । लेकिन इनके द्वारा आसानी से थोडा समय और थोडे पैसों से देख सकता है। हम काम करते-करते थक जाते हैं। इसलिए मनोरंजन के बिना अपने काम अधिक समय तक नहीं कर सकते हैं। थोडे से मनोरंजन से हम में स्फूर्ति आती है और काम करने का नया उत्साह पैदा होता है। इन चलन चित्रों से हम बहुत विषय सीख सकते हैं। कई चलनचित्रों के द्वारा राष्ट्रीय भाषाओं का प्रचार भी हो रहा है। देश भक्ति संबन्धी कई प्रकार के दृश्य दिखाये जा रहे हैं। इसके ज़रिए समाज सुधार का काम आसानी से हो सकता है। समाज के दुराचार दिखाकर उनको दूर करने का प्रयत्न किया जा सकता है।
सिनेमाओं से बहुत हानियाँ भी हैं। पैसा कमाने के उद्देश्य से आजकल के निर्माता उत्तम चित्र नहीं बनाते । ताकि दुष्परिणामों का असर युवकों पर पड़ता है और वे बिगडे जा रहे हैं। सिनेमाओं को अधिक देखने से आँखों के रोग बढ जाते हैं।
4. विद्यार्थी जीवन (విద్యార్థి జీవితము)
जो बालक विद्या का आर्जन करता है उसे विद्यार्थी कहते हैं। जो विद्यार्थी महान व्यक्तियों से अच्छी बातों को सीखना चाहता है। वही आदर्श विद्यार्थी बन सकता है। आदर्श विद्यार्थी को अपने हृदय में सेवा का भाव रखना चाहिए। उसको अच्छे गुणों को लेना चाहिये। उसको विनम्र और आज्ञाकारी बनना चाहिए। उसको शांतचित्त से अपने गुरु के उपदेशों को सुनना चाहिए। उसको सरलता और सादगी की ओर ध्यान देना चाहिए। उसको स्वच्छ पवित्र जीवन बिताना चाहिए। उसको स्वावलंबी बनना चाहिये। उसको अपने कर्तव्य को निभाना चाहिए। उसको समाज और देश का उपकार करना चाहिए। महापुरुषों की जीवनियों से प्रेरणा लेनी चाहिए । उसको समय का सदुपयोग करना चाहिये। आदर्श विद्यार्थी को सच्चा और सदाचारी बनना चाहिए।
5. किसी राष्ट्रीय त्योहार (జాతీయ పండగ) (पन्द्रह अगस्त ) (ఆగష్టు 15)
हमारे भारत में कई तरह के त्योहार मनाये जाते हैं। जैसे दीपावली, दशहरा, क्रिसमस, रमज़ान आदि। इनके अतिरिक्त कुछ ऐसे त्योहार हैं जिनका राष्ट्रीय महत्व होता है। उन त्योहारों को सभी धर्मों के लोग समान रूप से मनाते हैं। भारत का गणतंत्र दिवस, अगस्त पन्द्रह का स्वतंत्र दिवस आदि राष्ट्रीय त्योहार है।
हमारे स्कूल में इस वर्ष अगस्त पन्द्रह का स्वतंत्र दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया गया । विद्यालय में सर्वत्र रंग -बिरंगे झण्डे फहराये गये। सब लडके प्रातःकाल की प्रार्थना के लिए निकल पड़े । आठ बजे राष्ट्रीय झण्डे की वंदना की गयी । स्काऊट तथा एन. सी. सी. संबन्धी विन्यास हुए। इस अवसर पर खेल-कूद की प्रतियोगिताएं हुयी। विजेताओं को पुरस्कार बाँटी गयीं। दोपहर को सभा हुई। हमारे प्रधानाध्यापक महोदय और अन्य अध्यापक महोदयों ने राष्ट्रीय त्योहारों के महत्व एवं विद्यार्थियों में देशभक्ति और सेवा की भावनाएँ जागृत की हैं। इन त्योहारों से हमारे नेता और उनकी कुर्बानियों की याद बनी रहती है।
6. राष्ट्रभाषा हिन्दी (జాతీయబాష హిందీ)
भारत एक विशाल देश है। इसमें अनेक राज्य हैं। प्रत्येक राज्य की अपनी प्रादेशिक भाषा होती हैं। राज्य की सीमा के अंदर प्रादेशिक भाषा में काम चलता हैं। परंतु राज्यों के बीच में व्यवहार करने के लिए एक सामान्य संपर्क भाषा की आवश्यकता है। देश की प्रादेशिक भाषाओं में जिसे अधिक लोग बोलते और समझते हैं वही देश की राष्ट्र भाषा बन सकती है। इन सभी गुणों के होने के कारण प्राचीन संस्कृति और सभ्यता से पूर्ण होने के कारण हिन्दी भाषा राष्ट्रभाषा घोषित की गयी है।
इसलिए देश के करोड़ों लोगों से बोली जानेवाली हिन्दी को हमारे संविधान ने राष्ट्रभाषा घोषित की अंतर प्रांतीय और अखिल भारतीय व्यवहारों के लिए हिन्दी का उपयोग किया जाता है। प्रत्येक राज्य में वहाँ की प्रादेशिक भाषा, राज्यभाषा बनी ।
7. समय का मूल्य (సమయము యొక్క విలువ)
हमारे जीवन में जो समय बीत गया है फिर नहीं आयेगा। जो समय का मूल्य नहीं जातने हैं, वे समय का दुरुपयोग करते हैं। जो बचपन में पढाई से जी चुरा लेते हैं उन्हें आगे चलकर पछताना पड़ता है। जो समय का सदुपयोग करते हैं, वे जीवन में उन्नति अवश्य पाते हैं। जो सुस्त रहते हैं वे समय का दुरुपयोग करते हैं और आज का काम कल पर डालते रहते हैं, समय का महत्व नहीं जानते हैं। जो समय का महत्व जानते हैं वे समय का सदुपयोग करते हैं। महात्मा गाँधीजी समय के बडे पाबन्द थे।
छात्रों को समय पालन की बडी आवश्यकता है उन्हें व्यायाम, अध्ययन सैर सपाटे आदि के लिए समय निश्चित कर लेना चाहिए। समय निश्चित करना पर्याप्त नहीं है। नियमपूर्वक उसका पालन करना अत्यन्य आवश्यक है। बचपन से समय पालन करना अत्यंत आवश्यक है। जो समय पालन का अच्छा अभ्यास करते हैं, वे आगे चलकर अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।
8. व्यायाम से लाभ (వ్యాయామం వలన లాభాలు)
व्यायाम से बहुत लाभ हैं। व्यायाम शक्ति देने वाला है और सफलता का साधन भी है। इसीलिए व्यायाम स्वास्थ्य और सफलता की कुंजी कहलाता है। नियम के अनुसार व्यायाम करेंगे तो हमेशा नीरोग रहते हैं। तंदुरुस्ती बनी रहती है।
व्यायाम करने की बहुत रीतियाँ हैं। कुस्ती लडना, कसरत करना, खेलना-कूदना, दन्ड-बैठक आदि व्यायाम के भेद माने जाते हैं। टहलना और घूमना भी एक प्रकार का व्यायाम है। व्यायाम करने से श्वासक्रिया खूब होती है। उससे शरीर का रक्त शुद्ध होता है। शुद्ध रक्त से स्वास्थ्य बना रहता है और जल्दी कोई बीमारी नहीं होती | व्यायाम करने से पाचन शक्ति बढती है और शरीर में स्फूर्ति आती है।
9. जनवरी 26 (జనవరి 26)
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कहते हैं। 1950 में इसी दिन पहले-पहल स्वतंत्र भारत का नया संविधान बनाया गया था । उसकी यादगार में इस दिन सारे देश में आनंद और उत्साह से मनाते हैं क्योंकि 26 जनवरी को ही देश को पूर्ण स्वाधीन की शपथ ली गयी थी । इसके पहले ” स्वाधीनता दिवस’ नाम से मनाया जा रहा था ।
यह गणतंत्र दिवस सारे भारत में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। लेकिन हमारी राजधानी दिल्ली में इसकी शोभा निराली होती है। इस दिन सभी को छुट्टी मिलती है। बाज़ार बन्द रहते हैं। दिल्ली में जल, स्थल और वायुसेना के टुकडियाँ राष्ट्रपति को वंदना करती है। इस समारोह को देखने के लिए दूरदूर से लोग दिल्ली पहुंचते हैं।
इस दिन राष्ट्रपति सजधजकर अभिवादन स्वीकार करते हैं। प्रधान मंत्री राष्ट्रपति का स्वागत करते हैं।
10. दूरदर्शन (టేలివిజన్)
दूरदर्शन को ‘टेलिविज़न’ भी कहते हैं। “टेली”का अर्थ है दूर और “विज़न’ का अर्थ है प्रतिबिंब। जिस यन्त्र की सहायता से दूर-दूर के दृश्यों का प्रतिबिंब हम घर बैठे देख सकते हैं उसे दूरदर्शन कहते हैं। देखने में यह रेडियो जैसा होता है। इसमें एक परदा लगा रहता है। परदे पर सारे दृश्य दिखायी देते हैं। फ़िल्म और नाटक भी देख सकते हैं। इसमें दृश्य और ध्वनि दोनों का समन्वय प्रसार किया जाता है। इन्हें प्रसारित करने का साधन रेडियो स्टेशन के समान होता है । इसकी महानता का श्रेय महान वैज्ञानिक डॉ. भाभा के प्रयत्नों से हैं।
दूरदर्शन से बहुत लाभ हैं। व्यापार, सामाजिक कार्य, वाद-विवाद, खेल, कृषि विज्ञान, नृत्य आदि इसके द्वारा दिखाये जा सकते हैं। दिन -ब-दिन इसकी माँग बढ रही है। अब गाँवों में भी इसका प्रसार अच्छी तरह हो रही है। इसके सुधार में वैज्ञानिक रात – दिन काम कर रहे हैं।
11. त्योहार (పండుగ)
दीपावली एक राष्ट्रीय त्योहार है। यह किसी न किसी रूप में भारत भर में मनाया जाता है। दीपावली हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है। यह दक्षिण भारत में आश्विन मास की अमावस्या को मनाया जाता है। यह अन्धकार पर प्रकाश डालनेवाला त्योहार है। इस त्योहार के संबन्ध में एक कहानी प्रसिद्ध है कि प्राचीनकाल में नरकासुर नामक एक क्रूर राक्षस रहता था । वह सभी को बहुत सताता था। बहुत स्त्रियों को कारागार में बन्दकर दिया था। लोगों में त्राहि-त्राहि मच गई । सभी लोगों ने जाकर भगवान कृष्ण से प्रार्थना की हैं कि उस राक्षस को मारकर हमारी रक्षा कीजिए। श्रीकृष्ण ने सत्यभामा समेत जाकर नरकासुर को युद्ध में मार डाला | उस दिन की याद में लोग हर साल दीवाली मनाते हैं। उस दिन लोग घरों को साफ़ करके घर-घर में दीप जलाकर खुशी मनाते हैं। बच्चे नये कपडे पहनकर पटाखे आदि छोडते हैं। पकवान खाते हैं। बन्धु लोग आते हैं। मंदिर में जाकर भगवान की पूजा करते हैं। खासकर लक्ष्मी की पूजा करते हैं। उस दिन से व्यापारी लोग पुराने हिसाब ठीक करके नये हिसाब शुरू करते हैं।
12. आपके प्रिय नेता (తమ ప్రియ నాయకుడు)
महात्मा गाँधीजी मेरे प्रिय नेता हैं। महात्मा गाँधीजी ‘जाति पिता’ के रूप में हम सबको मालूम हैं। आप देश की दास्यता को दूर करने के लिए सच्चे सेवक के रूप में काम किये थे।
महात्मा गाँधीजी अहिंसावादी थे। आप सदा सच ही बोले थे। आपके नेतृत्व में ही भारत आज़ादी को प्राप्त कर ली । आप हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए बहुत कोशिश करते थे । आप हरिजनोद्धरण के लिए बहुत प्रयत्न करते थे । आप कुटीर उद्योगों और स्त्री शिक्षा को प्रोत्साहन देते थे।
आपने सत्य और अहिंसा के द्वारा ही दक्षिण आफ्रिका को भी स्वतन्त्र दिलाये | देश को आज़ादी दिलाने के लिए आपको कई बार जेल जाना पड़ा । आपका समय पालन हमारे लिए अनुकरणीय योग्य बात है। 1948 जनवरी 30 वी. तारीख को आप गाड्से नामक एक व्यक्ति के हाथों मारे गये।
13. पर्यावरण और प्रदूषण (వాతావరణ కాలుష్యము)
पर्यावरण याने वातावरण है। पर्यावरण में संतुलन होना चाहिए। नहीं तो हमें कई हानियाँ होती हैं। पशु, पक्षी और हम सब मनुष्य हवा में से आक्सीजन लेते हैं और कार्बन-डाइ-आक्सइड छोडते हैं। यह इसी रूप में पर्यावरण में फैलता है। पेड-पौधों की सहायता से पर्यावरण संतुलित हो जाता है।
पर्यावरण के असंतुलन से मौसम समय पर नहीं आता और वर्षा नियमित रूप से नहीं होते । वर्षा हुई भी तो कहीं अतिवृष्टि कहीं अल्पवृष्टि होती है।
पर्यावरण के प्रदूषण को रोकने में हम सब सहयोग दे सकते हैं। सबसे पहले तो हम गंदगी न फैलाएँ। अपने आसपास की नालियों को साफ़ रखें। कूडा – कचरा जहाँ-तहाँ न फेंकें। जंगल के वृक्ष न काटें। हमारे यहाँ पेड लगाना पुण्य कार्य माना गया है।
पर्यावरण हमारा रक्षा कवच है। हमारे स्वस्थ जीवन का आधार साफ़-सुथरा पर्यावरण ही है। पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें उपर्युक्त कामों को करना चाहिए।
14. विज्ञान से लाभ और हानियाँ (విజ్ఞానం వల్ల లాభనష్టాలు)
आज का युग विज्ञान का युग है। विज्ञान ने प्रकृति पर जीत लिया है। विज्ञान ने मानव जीवन पर क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है। विज्ञान के कारण कई आविष्कार हो रहे हैं। इस से मानव का कल्याण और विनाश देनों संभव है। यह हमारे हाथ में है। इसे सद्विनियोग करें तो विश्व कल्याण होगा। नहीं तो विश्व नाश।
विज्ञान के लाभ :
- मोटर, रेल, जहाज, हवाई जहाजों के कारण आज दिनों की यात्रा कुछ ही घंटों में हम कर रहे हैं।
- रेडियो, टीवी. समचार पत्र आदि मनोरंजन और विज्ञान दोनों दे रहे हैं।
- बिजली के बिना आज़कल कोई काम संभव नहीं है। आहार उत्पादन बढती जनसंख्या के लिए बढ़ रहा है। केवल इस विज्ञान के कारण।
- वैज्ञानिक वृद्धि के कारण वैद्य क्षेत्र में कई प्रकार की दवाओं का सृजन हो रहा है। रोग दूर हो रहे हैं।
विज्ञान से नष्टः
- अणुबम, उदजन बम, मेगटन बम आदि के आविष्कार से विश्व नाश होने की संभावना है।
- चारों ओर अशांति फैल रही है। लोगों में आलसी, स्वार्थ भावनाएँ बढ रही हैं।
AP Board Textbook Solutions PDF for Class 9th Hindi
- AP Board Class 9 Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 9 Hindi Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 9 Hindi Chapter 1 जिस देश में गंगा बहती है.. Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 9 Hindi Chapter 2 गानेवाली चिड़िया Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 9 Hindi Chapter 3 बदलें अपनी सोच Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 9 Hindi उपवाचक Chapter 1 तारे ज़मीं पर Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 9 Hindi Chapter 4 प्रकृति की सीख Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 9 Hindi Chapter 5 फुटबॉल Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 9 Hindi Chapter 6 बेटी के नाम पत्र Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 9 Hindi उपवाचक Chapter 2 सम्मक्का-सारक्का जातरा Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 9 Hindi Chapter 7 मेरा जीवन Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 9 Hindi Chapter 8 यक्ष प्रश्न Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 9 Hindi Chapter 9 रमज़ान Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 9 Hindi उपवाचक Chapter 3 बुद्धिमान बालक Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 9 Hindi Chapter 10 अमर वाणी Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 9 Hindi Chapter 11 सुनीता विलियम्स Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 9 Hindi Chapter 12 जागो ग्राहक जागो! Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 9 Hindi उपवाचक Chapter 4 अपना स्थान स्वयं बनायें Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 9 Hindi पत्र लेखन Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 9 Hindi निबंध लेखन Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 9 Hindi शब्दकोश Textbook Solutions PDF
0 Comments:
Post a Comment