![]() |
BSEB Class 6 Hindi Kislay Chapter 15 भूल गया क्यों इंसान Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 15 भूल गया क्यों इंसान Book Answers |
Bihar Board Class 6th Hindi Kislay Chapter 15 भूल गया क्यों इंसान Textbooks Solutions PDF
Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 15 भूल गया क्यों इंसान Books Solutions with Answers are prepared and published by the Bihar Board Publishers. It is an autonomous organization to advise and assist qualitative improvements in school education. If you are in search of BSEB Class 6th Hindi Kislay Chapter 15 भूल गया क्यों इंसान Books Answers Solutions, then you are in the right place. Here is a complete hub of Bihar Board Class 6th Hindi Kislay Chapter 15 भूल गया क्यों इंसान solutions that are available here for free PDF downloads to help students for their adequate preparation. You can find all the subjects of Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 15 भूल गया क्यों इंसान Textbooks. These Bihar Board Class 6th Hindi Kislay Chapter 15 भूल गया क्यों इंसान Textbooks Solutions English PDF will be helpful for effective education, and a maximum number of questions in exams are chosen from Bihar Board.Bihar Board Class 6th Hindi Kislay Chapter 15 भूल गया क्यों इंसान Books Solutions
Board | BSEB |
Materials | Textbook Solutions/Guide |
Format | DOC/PDF |
Class | 6th |
Subject | Hindi Kislay Chapter 15 भूल गया क्यों इंसान |
Chapters | All |
Provider | Hsslive |
How to download Bihar Board Class 6th Hindi Kislay Chapter 15 भूल गया क्यों इंसान Textbook Solutions Answers PDF Online?
- Visit our website - Hsslive
- Click on the Bihar Board Class 6th Hindi Kislay Chapter 15 भूल गया क्यों इंसान Answers.
- Look for your Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 15 भूल गया क्यों इंसान Textbooks PDF.
- Now download or read the Bihar Board Class 6th Hindi Kislay Chapter 15 भूल गया क्यों इंसान Textbook Solutions for PDF Free.
BSEB Class 6th Hindi Kislay Chapter 15 भूल गया क्यों इंसान Textbooks Solutions with Answer PDF Download
Find below the list of all BSEB Class 6th Hindi Kislay Chapter 15 भूल गया क्यों इंसान Textbook Solutions for PDF’s for you to download and prepare for the upcoming exams:Bihar Board Class 6 Hindi भूल गया क्यों इंसान Text Book Questions and Answers
प्रश्न-अभ्यास
पाठ से –
भूल गया है क्यों इंसान कविता के प्रश्न उत्तर Bihar Board Class 6 Hindi प्रश्न 1.
कविता का सारांश अपनी भाषा में लिखिए।
उत्तर:
कविवर हरिवंश राय बच्चन लिखित इस कविता में कवि, मानव को अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। कवि कहता है कि इंसान यह क्यों भूल जाता है कि सभी मनुष्यों का शरीर मिट्टी का बना है। यह शरीर नाशवान है। कोई जीव यहाँ अमर होकर नहीं आया। ईश्वर सभी मनुष्य को इस धरती पर जन्म देता है और सबके ऊपर आकाश की निर्मल छाया समान रूप से पड़ती है। यह नभ सबको एक ही प्रकार से अपनी छाया प्रदान करता है।
ईश्वर ने मनुष्यों को जन्म दिया और मनुष्यों ने ईश्वर की दी हुयी इस धरती को बाँट कर अलग-अलग देश बनाया। ध्यान से देखा जाय तो इन देशों में धरती की संतान का ही बसेरा है। कवि आगे कहता है कि माना,कि देश अलग-अलग है। उन देशों में रहने वालों की वेश-भूषा, बोली, खान-पान सब अलग हैं लेकिन सभी मानव के शरीर में तो एक ही प्राण का वास है। एक ही ईश्वर की ज्योति सभी मानव के हृदय को आलोकित करती है, प्रकाशित करती है। यह सच्चाई इन्सान क्यों भूल जाता है ?
Bhool Gaya Hai Kyun Insaan Question Answer In Hindi Bihar Board Class 6 Hindi प्रश्न 2.
इस कविता से आपको क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर:
इस कविता से प्रेरणा मिलती है कि सम्पूर्ण पृथ्वी के मानव एक ही धरती के संतान हैं। भले हमारा निवास अलग-अलग देशों में क्यों न होम हम सबों का शरीर और प्राण भी एक ही जैसा है। मानव को परस्पर एक-दूसरे को समान समझे।
भूल गया है क्यों इंसान कविता का सारांश Bihar Board Class 6 Hindi प्रश्न 3.
निम्नलिखित पंक्तियों का भाव-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए –
(क) देश अलग है, देश अलग हों,
वेश अलग हैं, वेश अलग हों,
मानव का मानव से लेकिन, अलग न अंतर प्राण ।
उत्तर:
कवि मनुष्य और मनुष्य के बीच भेद को अस्वीकार करते हुये कहता है कि धरती एक है। उस धरती को बाँट कर अलग-अलग देश हमने बनाये। अब देश अलग है तो वहाँ की वेश-भूषा भी अलग-अलग हो सकती है क्योंकि इनका निर्माण भी मनुष्य ने अपनी सुविधा के अनुसार -स्थानीय प्रकृति और जलवायु के अनुसार किया।
पर सभी मनुष्यों के अंतर में एक ही प्राणवायु का संचरण होता है। एक ही ज्योति सभी मनुष्य के शरीर को आलोकित करती है। हम सभी एक ही ईश्वर की संतान हैं – फिर मनुष्य और मनुष्य के बीच भेद कैसा?
(ख) सबकी है मिट्टी की काया,
सब पर नभ की निर्मल छाया,
यहाँ नहीं है कोई आया ले विशेष वरदान।।
उत्तर:
कवि कहता है कि मनुष्य का यह शरीर एक ही प्रकार की मिट्टी से बना है। मृत्यु के बाद यह शरीर उसी मिट्टी में मिल जाता है। धरती की मिट्टी और आकाश की निर्मल छाया सभी मनुष्यों को समान रूप से प्राप्त है। इसे देने में निर्माता यानी ईश्वर कोई भेद नहीं करता। यहाँ यानी धरती पर आने वाला कोई भी मानव कोई विशेष वरदान लेकर नहीं आता। अतः इंसान और इंसान में भेद की कोई गुंजाइश नहीं दिखाई पड़ती। यह भेद-विभेद मानव अपने स्वार्थों की पूर्ति हेतु बनाता है और अपने दायित्वों को भुला देता है।
पाठ से आगे –
Bhul Gaya Hai Kyun Insaan Poem Meaning In Hindi Bihar Board Class 6 Hindi प्रश्न 1.
मनुष्य किस प्रकार दूसरों को अपने से भिन्न समझते हैं ?
उत्तर:
जाति, धर्म, भाषा और ऐश्वर्य मनुष्य को मनुष्य से अलग करता है। अपने को दूसरे से श्रेष्ठ समझने के कारण मन में एक अहंकार उत्पन्न होता है जो मनुष्य को मनुष्य से भिन्न बनाने में या समझने में सहायक होता है। इन सब पर अगर नियन्त्रण हो जाय तो मनुष्य, सच में मानव होकर जीवन-यापन कर सकता है।
Bhool Gaya Hai Kyun Insaan Bihar Board Class 6 Hindi प्रश्न 2.
अलग-अलग देश, अलग-अलग वेश के बावजूद हर मनुष्य एक जैसा है। कैसे?
उत्तर:
देश और वेश मनुष्य के बनाये हुये हैं – ये सब मानव निर्मित हैं। मनुष्य तो एक ही ईश्वर की सन्तान हैं। सभी मनुष्यों को एक ही प्रकार से प्रकाश, पानी, हवा और अन्य ईश्वर निर्मित सुविधायें उपलब्ध हैं। सभी के हृदय में एक ही ज्योति एक ही प्राण संचरित होता है अतः सभी मनुष्य धरती की एक संतान होने के कारण एक हैं। अनेक भाव मनुष्य ने स्वयं बनाये हैं। ईश्वर ने सबको इंसान बनाया है।
कुछ करने को –
भूल गया है क्यों इंसान कविता Bihar Board Class 6 Hindi प्रश्न 1.
इस कविता को समवेत स्वर में अपनी कक्षा में सुनाइए।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।
भूल गया क्यों इंसान Summary in Hindi
Bhul Gaya Hai Kyon Insan Bihar Board Class 6 Hindi कविता का सार-संक्षेप
कविवर हरिवंश राय बच्चन लिखित इस कविता में कवि, मानव को अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। कवि कहता है कि इंसान यह क्यों भूल जाता है ‘कि सभी मनुष्यों का शरीर मिट्टी का बना है। यह शरीर नाशवान है। कोई जीव यहाँ अमर होकर नहीं आया। ईश्वर सभी मनुष्य को इस धरती पर जन्म देता है और सबके ऊपर आकाश की निर्मल छाया समान रूप से पड़ती है। यह नभ सबको एक ही प्रकार से अपनी छाया प्रदान करता है।
ईश्वर ने मनुष्यों को जन्म दिया और मनुष्यों ने ईश्वर की दी हुयी इस धरती को बाँट कर अलग-अलग देश बनाया। ध्यान से देखा जाय तो इन देशों में धरती की संतान का ही बसेरा है। कवि आगे कहता है कि माना कि देश अलग-अलग है। उन देशों में रहने वालों की वेश-भूषा, बोली, खान-पान सब अलग हैं लेकिन सभी मानव के शरीर में तो एक ही प्राण का वास है। एक ही ईश्वर की ज्योति सभी मानव के हृदय को आलोकित करती है, प्रकाशित करती है। यह सच्चाई इन्सान क्यों भूल जाता है ?
BSEB Textbook Solutions PDF for Class 6th
- BSEB Class 6 Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi Kislay Chapter 1 अरमान Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 1 अरमान Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi Kislay Chapter 2 असली चित्र Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 2 असली चित्र Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi Kislay Chapter 3 चिड़िया Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 3 चिड़िया Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi Kislay Chapter 4 हॉकी का जादूगर Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 4 हॉकी का जादूगर Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi Kislay Chapter 5 हार की जीत Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 5 हार की जीत Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi Kislay Chapter 6 तुम कल्पना करो Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 6 तुम कल्पना करो Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi Kislay Chapter 7 पिता का पत्र पुत्र के नाम Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 7 पिता का पत्र पुत्र के नाम Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi Kislay Chapter 8 मंत्र Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 8 मंत्र Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi Kislay Chapter 9 बाल-लीला Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 9 बाल-लीला Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi Kislay Chapter 10 भीष्म की प्रतिज्ञा Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 10 भीष्म की प्रतिज्ञा Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi Kislay Chapter 11 सरजू भैया Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 11 सरजू भैया Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi Kislay Chapter 12 रहीम के दोहे Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 12 रहीम के दोहे Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi Kislay Chapter 13 दादा-दादी के साथ Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 13 दादा-दादी के साथ Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi Kislay Chapter 14 डॉ. भीमराव अम्बेदकर Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 14 डॉ. भीमराव अम्बेदकर Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi Kislay Chapter 15 भूल गया क्यों इंसान Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 15 भूल गया क्यों इंसान Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi Kislay Chapter 16 स्वार्थी दानव Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 16 स्वार्थी दानव Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi Kislay Chapter 17 फसलों का त्योहार Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 17 फसलों का त्योहार Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi Kislay Chapter 18 शेरशाह का मकबरा Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 18 शेरशाह का मकबरा Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi Kislay Chapter 19 बसंती हवा Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 19 बसंती हवा Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi Kislay Chapter 20 पहेलियाँ Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi Kislay Chapter 20 पहेलियाँ Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi व्याकरण व्याकरण Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi व्याकरण व्याकरण Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi रचना निबंध लेखन Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi रचना निबंध लेखन Book Answers
- BSEB Class 6 Hindi रचना पत्र-लेखन Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Hindi रचना पत्र-लेखन Book Answers
0 Comments:
Post a Comment