![]() |
BSEB Class 6 Social Science Civics Chapter 5 हमारी सरकार Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science Civics Chapter 5 हमारी सरकार Book Answers |
Bihar Board Class 6th Social Science Civics Chapter 5 हमारी सरकार Textbooks Solutions PDF
Bihar Board STD 6th Social Science Civics Chapter 5 हमारी सरकार Books Solutions with Answers are prepared and published by the Bihar Board Publishers. It is an autonomous organization to advise and assist qualitative improvements in school education. If you are in search of BSEB Class 6th Social Science Civics Chapter 5 हमारी सरकार Books Answers Solutions, then you are in the right place. Here is a complete hub of Bihar Board Class 6th Social Science Civics Chapter 5 हमारी सरकार solutions that are available here for free PDF downloads to help students for their adequate preparation. You can find all the subjects of Bihar Board STD 6th Social Science Civics Chapter 5 हमारी सरकार Textbooks. These Bihar Board Class 6th Social Science Civics Chapter 5 हमारी सरकार Textbooks Solutions English PDF will be helpful for effective education, and a maximum number of questions in exams are chosen from Bihar Board.Bihar Board Class 6th Social Science Civics Chapter 5 हमारी सरकार Books Solutions
Board | BSEB |
Materials | Textbook Solutions/Guide |
Format | DOC/PDF |
Class | 6th |
Subject | Social Science Civics Chapter 5 हमारी सरकार |
Chapters | All |
Provider | Hsslive |
How to download Bihar Board Class 6th Social Science Civics Chapter 5 हमारी सरकार Textbook Solutions Answers PDF Online?
- Visit our website - Hsslive
- Click on the Bihar Board Class 6th Social Science Civics Chapter 5 हमारी सरकार Answers.
- Look for your Bihar Board STD 6th Social Science Civics Chapter 5 हमारी सरकार Textbooks PDF.
- Now download or read the Bihar Board Class 6th Social Science Civics Chapter 5 हमारी सरकार Textbook Solutions for PDF Free.
BSEB Class 6th Social Science Civics Chapter 5 हमारी सरकार Textbooks Solutions with Answer PDF Download
Find below the list of all BSEB Class 6th Social Science Civics Chapter 5 हमारी सरकार Textbook Solutions for PDF’s for you to download and prepare for the upcoming exams:Bihar Board Class 6 Social Science हमारी सरकार Text Book Questions and Answers
पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
ऊपर दिये गये अखबारों के मुख्य समाचार सरकार के किन-किन कार्यों को दर्शाते हैं? आपस में चर्चा करें।
उत्तर-
छात्र शिक्षक की सहायता से स्वयं करें।
प्रश्न 2.
सरकार क्या-क्या काम करती है ? अपने शब्दों में समझाएँ।
उत्तर-
सरकार-सरकार देश को आगे बढ़ाने और उन्नति करने के लिए अनेक कार्य करती है। सड़क का निर्माण, स्कल का निर्माण, बहत ज्यादा महंगाई हो जाने पर किसी चीज के दाम कैसे घटाया जाए अथवा बिजली की आपूर्ति को कैसे बढ़ायी जाए, सरकार कई समाजिक मुद्दों पर भी कार्रवाई करती है। सरकार गरीबों की मदद करने के लिए कई कार्यक्रम चलाती है। इनके अलावा वह अन्य महत्वपूर्ण काम भी करती है, जैसे-तार. फोन.
रेल सेवाएँ आदि । सरकार का काम देश की सीमाओं की सुरक्षा करना और दूसरे देशों से शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखना, देश के सभी नागरिकों को पर्याप्त भोजन, शिक्षा और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ, प्राकृतिक आपदा, सूखा, बाढ़ या भूकंप से पीड़ित लोगों की सहायता करना है। सरकार कई तरह के काम करती है। वह नियम बनाती है और निर्णय लेती है और अपनी सीमा में रहने वाले लोगों पर उन्हें लागू करती है।
प्रश्न 3.
सरकार के कुछ ऐसे कार्यों का उदाहरण दें जिसकी चर्चा यहाँ नहीं की गई है।
उत्तर-
सरकार अपने देश को विकास में आगे बढ़ने के लिए अनेक नये तरीकों के द्वारा देश को विकासशील बनाने का हर संभव प्रयास करती है। सरकार महत्वपूर्ण योजनाएं लागू कर अपने राष्ट्र को विकसित करने में अपना योगदान देती है।
सरकार के द्वारा चलाये गये योजनाओं को समय-समय पर लागू करके विभिन्न क्षेत्रों में अपना विशेष योगदान देती है। भारत सरकार गरीबों पर विशेष ध्यान में रखकर उसे आगे बढ़ने को प्रोत्साहित करने का भी काम करती है। राज्य सरकार राज्य स्तर पर कार्य करती है। स्थानीय सरकार केवल एक ही स्थान जैसे पटना की सरकार पटना के लिए कार्य करती
प्रश्न 4.
लोकतंत्र और राजतंत्र की तीन मुख्य अंतर को रेखांकित करें।
उत्तर-
लोकतंत्र-
- लोकतंत्र में जनता अपनी इच्छा से मताधिकार का प्रयोग कर सरकार को चुनती है।
- लोकतंत्र में अपने किये गये कार्यों पर सफाई देनी पड़ती है।
- लोकतंत्र में सभी वयस्क लोगों को चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने का अधिकार प्राप्त होता है।
राजतंत्र-
- राजतंत्र में राजा अपने वंश परम्परा से आते हैं।
- वे स्वयं निर्णय लेते हैं, जिनके लिए उन्हें कोई सफाई नहीं देनी पड़ती
- राजतांत्रिक सरकार में सत्ता की सारी शक्ति राजा में निहित होती
प्रश्न 5.
दोनों में क्या बहस हई होगी? अभिनय द्वारा दर्शाएँ।
उत्तर-
छात्र शिक्षक की मदद से स्वयं करें।
प्रश्न 6.
शिक्षक की मदद से ऊपर दिये गए तरीकों के कुछ उदाहरण ढूंढें और चर्चा करें कि उनका क्या प्रभाव पड़ सकता है।
उत्तर-
छात्र शिक्षक की सहायता से स्वयं करें।
प्रश्न 7.
अपने अध्यापक की सहायता से ऊपर लिखित विवादों के पीछे क्या कारण थे समझें और उसके समाधान के रास्ते क्या हैं ? चर्चा करें।
उत्तर-
छात्र शिक्षक की सहायता से स्वयं करें।
अभ्यास
प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों को भरें
- सरकार राज्य का ………………… रूप है।
- राज्य अपना कार्य ………….. के माध्यम से करती है।
- सरकार के ……………….. अंग हैं।
- कानून …………….. बनाती है।
- राजतंत्र में शक्ति …………….. के हाथ में होता है।
उत्तर-
- मूर्त
- राज्य सरकार
- तीन
- विधायिका
- राजा।
प्रश्न 2.
सरकार से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-
विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित निर्णय लेने एवं काम करने के लिए सरकार की जरूरत होती है। ये निर्णय कई विषयों से संबंधित हो सकते हैंसड़क और स्कूल कहाँ बनाये जाएँ, अधिक से अधिक बच्चे स्कूल कैसे पहुँचे, बहुत ज्यादा महँगाई हो जाने पर किसी चीज के दाम कैसे घटाए जाएँ अथवा बिजली की आपूर्ति को कैसे बढ़ाई जाए. आदि ।
सरकार ही पूरी व्यवस्था को बनाये रखती है। उसकी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करती है कि देश के सभी नागरिकों को पर्याप्त भोजन, शिक्षा और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ मिले । जब प्राकृतिक विपदा घेरती है, जैसे सूखा, बाढ़ या भूकंप तो मुख्य रूप से सरकार ही पीडित लोगों की सहायता करती है।
प्रश्न 3.
लोकतांत्रिक सरकार क्या है?
उत्तर-
भारत एक लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र की प्रमुख बात यह है कि इसमें जनता अपना प्रतिनिधि मतदान के द्वारा चुनती है। वही प्रतिनिधि शासन भी चलात हैं। लोकतंत्र की महत्वपूर्ण बात यह है कि लोग खुद सरकार में अपने प्रतिनिधि द्वारा शामिल होकर शासन करते हैं लोकतांत्रिक सरकार कहलाते हैं।
प्रश्न 4.
लोकतांत्रिक सरकार में कौन-कौन तत्व हैं? व्याख्या करें।
उत्तर-
लोकतांत्रिक सरकार तीन अधारभूत सिद्धान्तों पर काम करती है।
- लोगों की भागीदारी
- समस्याओं का समाधान
- समानता एवं न्याय इसके प्रमुख सिद्धान्त हैं।
1. भागीदारी लोकतांत्रिक सरकार चुनने में जनता की सबसे अहम, भागीदारी होती है। जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने लिए प्रतिनिधि चुनती है और प्रतिनिधि के जरिए अपनी हर समस्याओं को सरकार के सामने रखती है ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके । अगर जनता सरकार के कार्यों से संतुष्ट नहीं होती है तो, धरने, जुलुस, हड़ताल, सत्याग्रह आदि के द्वारा अपनी बात सरकार तक पहुँचाती है और शासन में भागीदार बनती है। लोकतांत्रिक सरकार में सरकार बनाने से लेकर सरकार के कार्यों की समीक्षा में भी भागीदारी रहती है।
2. समस्याओं का समाधान हमारा देश लोकतांत्रिक है। यहाँ विभिन्न प्रकार के विवाद उत्पन्न होते रहते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। जहाँ लोगों के बीच मतभिन्नता होती है लोग अपने-अपने कार्यों की स्वार्थसिद्धि में रहते है। दूसरे के हितों का ख्याल नहीं रखते है, आपसी समझ का उपयोग नहीं करते हैं लोगों के बीच सामंजस्य का अभाव होता है।
इन सभी कारणों से ही विवाद उत्पन्न होते हैं। कुछ लोग इन विवादों को अपने ढंग से सुलझाना चाहते हैं जिससे कभी-कभी विवादों का समाधान होने की जगह ये और बढ़ जाते हैं तथा हिंसात्मक रूप ले लेता है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी होती है कि वह विवादों का सामाधान करे। विवाद कई स्तरों पर होते हैं. ग्रामीण या राष्ट्रीय अथवा अन्तर्राष्ट्रीय । जैसे-कृष्णा-कावेरी विवाद, दो राज्य तमिलनाडु कर्नाटक के बीच, कोशी नदी विवाद, दो देशों नेपाल-भारत के बीच, पाकिस्तान-भारत के बीच । सरकार प्रायः विवादों का समाधान दो पक्षीय वार्ता के आधार पर करती है।
3. समानता और न्याय-समानता के बिना न्याय संभव नहीं हो सकता है। लोकतात्रिक सरकार समानता एवं न्याय के लिए कटिबद्ध होती है। सरकार द्वारा कानून के माध्यम से महिलाओं को विशेष दर्जा देकर समान अवसर प्रदान किया गया है, जैसे-पैतृक धन-सम्पत्ति में बाँटना । लडकों को समाज में अधिक महत्व दिया जाता है, लेकिन अब लड़कियों को भी समान अधिकार दिये गये हैं। सरकार ने छुआ-छूत पर भी रोक लगायी है जिससे अभिवंचित वर्ग के लोगों को भी समाज में समान अवसर मिले।
सरकार ने लड़के-लड़कियों के बीच होने वाले भेद-भाव पर विशेष ध्यान देते हुए लड़कियों की शिक्षा के लिए सरकारी विद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षा निशुल्क कर दी है। ताकि उन्हें भी समाज में समान अवसर मिल सके और वे भी आगे बढ़े। लोकतांत्रिक सरकार लोक कल्याण की भावना पर आधारित होती है जो स्वतंत्रता, समानता न्याय एवं बंधुत्व की अवधारणाओं को प्रश्रय देती है।
प्रश्न 5.
नचे दिये गये प्रश्न आपके विद्यालय से संबंधित हैं। इन प्रश्नों के उत्तर खोजने का प्रयास शिक्षक अथवा अभिभावक के साथ करें।
प्रश्न (i)
आपके विद्यालय भवन बनाने के लिए राशि कहाँ से प्राप्त हई?
उत्तर-
छात्र शिक्षक की सहायता से स्वयं करें।
प्रश्न (ii)
मध्याह्न भोजन की व्यवस्था कौन करता है?
उत्तर-
छात्र शिक्षक की सहायता से स्वयं करें।
प्रश्न (iii)
आपके विद्यालय तथा गाँव या मोहल्ले के बीच की सड़क किसने बनवायी है ?
उत्तर-
छात्र शिक्षक की सहायता से स्वयं करें।
प्रश्न (iv)
आपको मिलने वाले पुस्तकों की व्यवस्था कौन करता है ?
उत्तर-
छात्र शिक्षक की सहायता से स्वयं करें।
Bihar Board Class 6 Social Science हमारी सरकार Notes
पाठ का सारांश
हम अक्सर सरकार का शब्द सुनते हैं। सरकार क्या है ? लोकतांत्रिक सरकार की विशेषतायें।
विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित निर्णय लेने का काम करने के लिए सरकार की आवश्यकता होती है। सरकार कई समाजिक, राजनीतिक आर्थिक तथा महत्वपूर्ण कार्यों पर भी ध्यान देती है। जैसे-डाक, तार, फोन, रेल सेवाएँ आदि । देश की सीमाओं की सुरक्षा करना और दूसरे देशों से शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखने का भी काम सरकार ही करती है। उसकी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि सभी नागरिकों को पर्याप्त भोजन, शिक्षा और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ मिले।
जब प्राकृतिक विपदा घेरती है, जैसे सूखा, बाढ़ या भूकंप तो मुख्य रूप से सरकार ही पीड़ित लोगों की सहायता करती है।
सरकार हमारे देश में शान्ति-व्यवस्था बनाए रखना भी लोकतंत्र की जिम्मेदारी है। निर्णय लेना, कानून बनाना, उनको लागू करना, उनकी समीक्षा करना, उनमें परिवर्तन करना इत्यादि सभी सरकार के द्वारा संचालित होते हैं। सरकार के नियमों को भंग करने वालों को सरकार दंडित भी करती है।
सरकार की आवश्यकता हमारे जीवन को सहज, सखद एवं नियमित बनाने के लिए होती है।
बिहार राज्य में सरकार पूरे बिहार के लोगों के लिए कार्य करती है। उसी प्रकार झारखण्ड, उत्तरप्रदेश, अन्य राज्यों की सरकार अपने प्रदेश के निवासियों के लिए कार्य करती है।
मतदान के द्वारा सरकार की नियुक्ति की जाती है। लोग अपने मताधिकार का उपयोग कर मतदान देकर लोग सरकार का निर्माण करती है। ऐसी सरकार को लोकतांत्रिक सरकार कहते हैं। इससे अलग भी एक और सरकार होती है, जिसे राजतंत्र कहते हैं। राजतंत्र में सत्ता की सारी शक्ति राजा में निहित · होतो है। राजतंत्र में राजा के द्वारा शासन चलता है।
लोकतंत्र में जनता अपनी इच्छा से मताधिकार का प्रयोग कर सरकार को चुनती है और अपने किये गये कार्यों की सफाई भी देनी होती है। जबकि राजतंत्र में राजा अपने वंश परम्परा से आते हैं। वे स्वयं निर्णय लेते हैं, जिनके लिए उन्हें कोई सफाई नहीं देनी पड़ती है।
भारत एक लोकतांत्रिक देश हैं । लोकतंत्र की प्रमुख बात यह है कि इसमें जनता अपना प्रतिनिधि मतदान द्वारा चुनती है। वही प्रतिनिधि शासन भी चलाते हैं। लोकतंत्र की महत्वपूर्ण बात है । लोकतंत्र में सभी वयस्क लोगों को चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने का अधिकार है।
लोकतांत्रिक सरकार-सरकार जनता के लिए कुछ कायदे बनाती है जो संसद में बहुमत से पारित होने के पश्चात कानून बन जाते हैं। लोकतांत्रिक सरकार जनता के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करती है। हर नागरिक जो 18 वर्ष से ज्यादा का है, मतदान करने का अधिकार प्राप्त है।
लोकतांत्रिक सरकार – सरकार के मुख्य तत्वों में भागीदारी समस्याओं का समाधान, संमानता एवं न्याय प्रमुख होते हैं। भागीदारी मतदान से जनता शासन चलाने में भागीदार बन सकती है। अगर वह जनता के भले के लिए कार्य नहीं करती तो जनता धरने, जुलूस, हड़ताल, हस्ताक्षर अभियान, सत्याग्रह आदि के माध्यम से अपनी बात सरकार तक पहुँचा सकती है। जनता सरकार बनाने से लेकर उसके कार्यों की समीक्षा तक में भागीदारी होती है।
समानता – समानता का सवाल तभी उठता है। जब कही भेदभाव या असमानता होती है। असमानता भी दो प्रकार की होती है
प्राकृतिक असमानता जा प्रकृति की देन होती है तथा जिसमें बदलाव संभव नहीं होता है। दूसरी असमानता समाज द्वारा उत्पन्न की हुई होती है जैसे छुआ-छूत, लिंग-भेद, आर्थिक असमानता, अमीर-गरीब आदि । समानता तभी आ सकती है जब राज्य द्वारा सभी व्यक्तियों को विकास के लिए समान अवसर मिले।
न्याय – समानता के अधिकार के बगैर न्याय संभव नहीं है। छुआछत पर रोक लगाकर सरकार ने निम्न वर्ग के लोगों को समान अवसर प्रदान करने का प्रयास किया। लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी विद्यालयों एवं कॉलेजों में फीस माफ कर दी गई है। पोशाक योजना आरंभ की गई है। महादलित बच्चे-बच्चियों के लिए छात्रावृति योजना का आरंभ किया गया है। सरकार द्वारा कानून के माध्यम से महिलाओं को विशेष दर्जा देकर समान अवसर प्रदान किया गया है।
जैसे – पैतृक धन-सम्पत्ति में समान बँटवारा । सरकार नियम, कायदे बनाती है। कोई व्यक्ति यदि किसी दूसरे व्यक्ति की सम्पत्ति को क्षति या नुकसान पहुंचाता है, उसके चीजों की चोरी करता है. तो सरकार द्वारा बनाए गए कानून के तहत उसे न्यायलय की प्रक्रिया द्वारा दण्डित किया जा सकता है। सरकार को भी अपने बनाये नियमों का पालन करना होता है।
लोकतांत्रिक सरकार लोक कल्याण की भावना पर अधारित होती है जो स्वतंत्रता, समानता, न्याय एवं बंधुत्व की अवधारणाओं को प्रश्रय देती है।
BSEB Textbook Solutions PDF for Class 6th
- BSEB Class 6 Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science Geography Chapter 1 हमारा सौरमंडल Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science Geography Chapter 1 हमारा सौरमंडल Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science Geography Chapter 2 पृथ्वी एवं उसकी गतियाँ Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science Geography Chapter 2 पृथ्वी एवं उसकी गतियाँ Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science Geography Chapter 3 पृथ्वी के परिमंडल Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science Geography Chapter 3 पृथ्वी के परिमंडल Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science Geography Chapter 4 पृथ्वी के प्रमुख स्थल रुप Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science Geography Chapter 4 पृथ्वी के प्रमुख स्थल रुप Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science Geography Chapter 5 दिशाएँ Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science Geography Chapter 5 दिशाएँ Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science Geography Chapter 6 पृथ्वी और ग्लोब Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science Geography Chapter 6 पृथ्वी और ग्लोब Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science Geography Chapter 7 मानचित्र अध्ययन Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science Geography Chapter 7 मानचित्र अध्ययन Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science Geography Chapter 8 हमारा राज्य बिहार Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science Geography Chapter 8 हमारा राज्य बिहार Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science Geography Chapter 9 बिहार दर्शन-1 Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science Geography Chapter 9 बिहार दर्शन-1 Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science Geography Chapter 10 बिहार दर्शन-2 Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science Geography Chapter 10 बिहार दर्शन-2 Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science History Chapter 1 हमारा अतीत Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science History Chapter 1 हमारा अतीत Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science History Chapter 2 क्या, कब, कहाँ और कैसे? Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science History Chapter 2 क्या, कब, कहाँ और कैसे? Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science History Chapter 3 प्रारंभिक समाज Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science History Chapter 3 प्रारंभिक समाज Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science History Chapter 4 प्रथम कृषक एवं पशुपालक Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science History Chapter 4 प्रथम कृषक एवं पशुपालक Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science History Chapter 5 प्रारंभिक शहर प्रथम नगरीकरण Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science History Chapter 5 प्रारंभिक शहर प्रथम नगरीकरण Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science History Chapter 6 जीवन के विभिन्न आयाम Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science History Chapter 6 जीवन के विभिन्न आयाम Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science History Chapter 7 प्रारंभिक राज्य Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science History Chapter 7 प्रारंभिक राज्य Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science History Chapter 8 नए प्रश्न, नवीन विचार Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science History Chapter 8 नए प्रश्न, नवीन विचार Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science History Chapter 9 प्रथम साम्राज्य Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science History Chapter 9 प्रथम साम्राज्य Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science History Chapter 10 शहरी एवं ग्राम जीवन Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science History Chapter 10 शहरी एवं ग्राम जीवन Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science History Chapter 11 सुदूर-प्रदेशों से सम्पर्क Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science History Chapter 11 सुदूर-प्रदेशों से सम्पर्क Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science History Chapter 12 नए साम्राज्य एवं राज्य Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science History Chapter 12 नए साम्राज्य एवं राज्य Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science History Chapter 13 संस्कृति और विज्ञान Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science History Chapter 13 संस्कृति और विज्ञान Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science History Chapter 14 हमारे इतिहासकार के.पि. जायसवाल, ए.एस.अल्तेकर Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science History Chapter 14 हमारे इतिहासकार के.पि. जायसवाल, ए.एस.अल्तेकर Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science Civics Chapter 1 विविधता की समझ Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science Civics Chapter 1 विविधता की समझ Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science Civics Chapter 2 ग्रामीण जीवन-यापन के स्वरूप Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science Civics Chapter 2 ग्रामीण जीवन-यापन के स्वरूप Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science Civics Chapter 3 शहरी जीवन-यापन के स्वरूप Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science Civics Chapter 3 शहरी जीवन-यापन के स्वरूप Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science Civics Chapter 4 लेन-देन का बदलता स्वरूप Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science Civics Chapter 4 लेन-देन का बदलता स्वरूप Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science Civics Chapter 5 हमारी सरकार Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science Civics Chapter 5 हमारी सरकार Book Answers
- BSEB Class 6 Social Science Civics Chapter 6 स्थानीय सरकार Textbook Solutions PDF: Download Bihar Board STD 6th Social Science Civics Chapter 6 स्थानीय सरकार Book Answers
0 Comments:
Post a Comment