![]() |
AP Board Class 8 Hindi Chapter 7 त्यौहारों का देश कविता Textbook Solutions PDF: Download Andhra Pradesh Board STD 8th Hindi Chapter 7 त्यौहारों का देश कविता Book Answers |
Andhra Pradesh Board Class 8th Hindi Chapter 7 त्यौहारों का देश कविता Textbooks Solutions PDF
Andhra Pradesh State Board STD 8th Hindi Chapter 7 त्यौहारों का देश कविता Books Solutions with Answers are prepared and published by the Andhra Pradesh Board Publishers. It is an autonomous organization to advise and assist qualitative improvements in school education. If you are in search of AP Board Class 8th Hindi Chapter 7 त्यौहारों का देश कविता Books Answers Solutions, then you are in the right place. Here is a complete hub of Andhra Pradesh State Board Class 8th Hindi Chapter 7 त्यौहारों का देश कविता solutions that are available here for free PDF downloads to help students for their adequate preparation. You can find all the subjects of Andhra Pradesh Board STD 8th Hindi Chapter 7 त्यौहारों का देश कविता Textbooks. These Andhra Pradesh State Board Class 8th Hindi Chapter 7 त्यौहारों का देश कविता Textbooks Solutions English PDF will be helpful for effective education, and a maximum number of questions in exams are chosen from Andhra Pradesh Board.Andhra Pradesh State Board Class 8th Hindi Chapter 7 त्यौहारों का देश कविता Books Solutions
Board | AP Board |
Materials | Textbook Solutions/Guide |
Format | DOC/PDF |
Class | 8th |
Subject | Hindi |
Chapters | Hindi Chapter 7 त्यौहारों का देश कविता |
Provider | Hsslive |
How to download Andhra Pradesh Board Class 8th Hindi Chapter 7 त्यौहारों का देश कविता Textbook Solutions Answers PDF Online?
- Visit our website - Hsslive
- Click on the Andhra Pradesh Board Class 8th Hindi Chapter 7 त्यौहारों का देश कविता Answers.
- Look for your Andhra Pradesh Board STD 8th Hindi Chapter 7 त्यौहारों का देश कविता Textbooks PDF.
- Now download or read the Andhra Pradesh Board Class 8th Hindi Chapter 7 त्यौहारों का देश कविता Textbook Solutions for PDF Free.
AP Board Class 8th Hindi Chapter 7 त्यौहारों का देश कविता Textbooks Solutions with Answer PDF Download
Find below the list of all AP Board Class 8th Hindi Chapter 7 त्यौहारों का देश कविता Textbook Solutions for PDF’s for you to download and prepare for the upcoming exams:8th Class Hindi Chapter 7 त्यौहारों का देश Textbook Questions and Answers
प्रश्न 1.
चित्र में क्या – क्या दिखाई दे रहा हैं?
उत्तर:
हिंदू धर्म का त्यौहार “संक्रांति” से संबंधित, मुसलमान धर्म का त्यौहार “ईद’ से संबंधित और ईसाई धर्म का त्यौहार “क्रिसमस” से संबंधित चित्र दिखाई दे रहे हैं।
प्रश्न 2.
वे एक – दूसरे से क्या कह रहे होंगे?
उत्तर:
वे एक – दूसरे से त्यौहारों की शुभकामनाएँ कह रहे होंगे।
प्रश्न 3.
त्यौहारों का हमारे जीवन में क्या महत्व है?
उत्तर:
ज़िम्मेदारियाँ और नित्य की एकरसता से व्यक्ति के जीवन में नीरसता उत्पन्न होती है । त्यौहारों से हमारा जीवन नयी शक्ति, नयी उमंग और उत्साह से भर जाता है।
सुनो – बोलो
प्रश्न 1.
पाठ में दिये गये चित्रों के बारे में बातचीत करो।
उत्तर:
चित्र की शृंखला के पहले चित्र में बहन अपने भाई के हाथ में राखी बांध रही है। दूसरे चित्र में तिरंगा लहरा रहा है और बच्चे उसे ‘सेल्यूट’ या ‘वंदन’ कर रहे हैं। तीसरे चित्र में बच्चे दीवाली के आनंद में आतिशबाजी जला रहे हैं। चौथे चित्र में मुसलमान लोग ईद मुबारक दे रहे हैं। पाँचवे चित्र में क्रिसमस के दिन सैंटा बच्चों के लिए उपहार ला रहा है।
प्रश्न 2.
कविता का शीर्षक तुम्हें कैसा लगा और क्यों?
उत्तर:
कविता का शीर्षक “त्यौहारों का देश” मुझे बहुत अच्छा लगा। क्योंकि हमारे देश में कई धर्म के लोग रहते हैं और अपने – अपने धर्म से संबंधित त्यौहार मनाते हैं। कहीं न कहीं हर महीना किसी न किसी त्यौहार मनाते ही रहते हैं। इसलिए पाठ का शीर्षक “त्यौहारों का देश”सही है।
प्रश्न 3.
कविता का सारांश अपने शब्दों में बताओ।
उत्तर:
हिंदु धर्म में श्रावण मास का बड़ा महत्व होता है। श्रावण आते ही त्यौहारों की बहार शुरू हो जाती है। चारों ओर हरियाली की तरह खुशियाँ छा जाती हैं। राखी के दिन अपने भाई को राखी बाँधने की खुशी में बहन का मन प्रसन्नता से भर जाता है।
आज़ादी के दिन हर जगह और घर-घर पर तिरंगा झंडा लहराता रहता है। जिन लोगों ने देश के लिए प्राण अर्पण किये उन लोगों की गाथाओं को स्वतंत्रता दिवस याद दिलाता है।
दशहरे को नौ दिन मनाते हैं। इन नौ दिन तरह-तरह के वेश धारण करने की प्रथा है। इसलिए हर वर्ष -दशहरा आते ही खेल-तमाशे शुरू हो जाते हैं। दीपावली के दिन सभी जगह दीप दान के साथ-साथ घर द्वार दीपों से सजाते हैं और रात को फुलझडियाँ, खील बताशा जलाते हैं।
ईद के दिन मुसलमान लोग भाईचारे का संदेश ईद मुबारक के रूप में बाँट लेते हैं और उस दिन सभी लोगों के मन को भाने वाली मीठी – मीठी खीर, सिवैया खाते हैं।
क्रिसमस के दिन बच्चे खुशी से रहते हैं। क्योंकि सैंटा आकर उन्हें कई उपहार देता है। इस प्रकार कई प्रकार के त्यौहारों को मनाने वाला भारत देश हम सभी लोगों को बहुत प्यारा है।
प्रश्न 4.
कविता में किन – किन त्यौहारों के बारे में बताया गया है?
उत्तर:
कविता में राखी, स्वतंत्रता दिवस, दशहरा, दीपावली, ईद और क्रिसमस के बारे में बताया गया है।
प्रश्न 5.
कविता में बताये गये त्यौहारों के अलावा और कुछ त्यौहारों के नाम बताओ ।
उत्तर:
कविता में कुछ त्यौहारों के नाम बताए गये हैं। इनके अलावा हम और कई त्यौहार भारत देश में मनाते हैं। उदाहरण के लिए नववर्ष, संक्रांति, उगादि, श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी, महावीर जयन्ती, गुरुनानक जयन्ती, मिलाद-ए-नबी, गुड फ्रेडे, होली, बुद्ध जयंति, गाँधी जयंति, गणतंत्र दिवस,गणेश चतुर्थी और बक्रीद | इस प्रकार सभी धर्म के त्यौहारों को हम मनाते हैं।
पढ़ो
अ) नीचे दिये गये वाक्यों के भाव बतलाने वाले वाक्य कविता में पहचानकर उत्तर – पुस्तिका में लिखो।
प्रश्न 1.
बच्चे क्रिसमस त्यौहार के अवसर पर खिलौने प्राप्त करते हैं।
उत्तर:
खेल खिलौने पाते बच्चे क्रिसमस के उपहार।
प्रश्न 2.
तिरंगा झंडा वीर शहीदों की याद दिलाता है।
उत्तर:
आज़ादी के दिवस तिरंगा घर-घर पर लहराता है। वीर शहीदों की गाथाएँ हमें याद दिलाता है।
प्रश्न 3.
ईद के त्यौहार में भाईचारे का संदेश होता है।
उत्तर:
“भाईचारे का संदेश ले ईद मुबारक आती।”
आ) नीचे दी गई पंक्तियों को पूरा करो।
1. भाईचारे का संदेशा – लो ईव्ह मुबारक आती
2. त्यौहारों का देश हमारा – हपको सरकारले प्यारा
3. आज़ादी के दिवस तिरंगा – घर – घर पर लहराता है।
इ) नीचे दी गयी पंक्तियाँ पढ़ो।
भारत एक बगीचे के समान है। यहाँ का हर नागरिक मुस्कुराता हुआ फूल है। जिस तरह फूलों से भीनी – भीनी सुगंध आती है, उसी तरह हर नागरिक के योगदान से यह बगीचा सुगंधित हो उठता है। यहाँ सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर रहते हैं। एक-दूसरे के सुख-दुख में भाग लेते हैं। भारतीय संविधान के कर्णधार डॉ.अंबेड्कर जी का विश्वास था, ‘जात – पाँत रहित सम-समाज से ही देश में सुख और शांति की स्थापना हो सकती है। उनके इसी विश्वास का साकार रूप भारतीय त्यौहार हैं। इन त्यौहारों से भारतीय संस्कृति की गरिमा विश्व का मन मोह लेती है।
अब इन प्रश्नों के उत्तर दो।
1. भारत किसके समान है?
उत्तर:
भारत एक बगीचे के समान है।
2. डॉ. अंबेडकर जी ने क्या कहा था ?
उत्तर:
डॉ. अंबेडकर जी ने कहा कि “जात-पात रहित सम-समाज से ही देश में सुख और शांति की स्थापना हो सकती है।
3. भारतीय त्यौहारों की क्या विशेषता है?
उत्तर:
भारतीय त्यौहारों की यह विशेषता है कि “इन त्यौहारों से भारतीय संस्कृति की गरिमा विश्व का मन मोह लेती है।”
ई) नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर लिखो।
1. आज़ादी का दिवस कब मनाया जाता है? उस दिन क्या किया जाता है?
(या)
स्वतंत्रता दिवस के दिन आप क्या करते हैं? ।
उत्तर:
आज़ादी का दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है। उस दिन सभी छात्र मिलकर पाठशाला को अलंकृत करते हैं। सुबह नौ बजे प्रधानाध्यापक झंडा फहराते हैं। अध्यापक गण एवं प्रधानाध्यापक आज़ादी के बारे
में भाषण देते हैं। सभी लोग मिठाई खाकर घर लौटते हैं।
2. ईद के दिन क्या – क्या बनाया जाता है?
उत्तर:
ईद मुसलमानों का त्योहार है। यह रमज़ान के महीने में मनायी जाती है। इसे ईद – उल – फ़ितर भी कहते हैं। उस दिन प्रत्येक रूप से खीर, सिवैयाँ से बनाया जाता है।
3. क्रिसमस के दिन उपहार किन्हें दिये जाते हैं?
उत्तर:
क्रिसमस ईसाइयों का प्रमुख त्यौहार है । क्रिसमस के पहले दिन सैंटा आता है। सैंटा बच्चों के लिए तरह – तरह के उपहार अपनी झोली में भरकर लाता है ।
लिखो
अ) नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर लिखो ।
प्रश्न 1.
दशहरा त्यौहार के बारे में-तुम क्या जानते हो?
उत्तर:
दशहरा आश्विन मास के प्रथम से मनाया जाता है। यह नवरात्रि का त्यौहार है। दशहरे में दुर्गा देवी की पूजा की जाती है। दुर्गा देवी को हर रोज़ एक – एक अवतार से अलंकृत करते हैं। अष्टमी को “दुर्गाष्टमी” नवमी को “महर्नवमी” दशमी को “विजय दशमी” के रूप में मनाते हैं।
प्रश्न 2.
15 अगस्त के बारे में तुम क्या जानते हो?
उत्तर:
सन् 1947 पन्द्रह अगस्त के दिन अंग्रेज़ी लोगों के दास्य शृंखलों से भारत देश को विमुक्त कर दिया गया है। इस स्वतंत्र संग्राम में कई लोगों को अपने प्राण न्योछावर करना पडा । हर साल 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।
प्रश्न 3.
संक्रांति के दिन क्या किया जाता है?
उत्तर:
आंध्रप्रदेश, तेलंगाण में संक्रांति बड़े धूम – धाम से मनाते हैं। इसे तीन दिन मनाया जाता है। भोगी, संक्रांति और कनुमा। सचमुच संक्रांति कृतज्ञता प्रकट करने का ही त्यौहार है। यह अच्छी फसलों के लिए भगर्वोन के प्रति, श्रमिकों के प्रति, साल भर किसानों की मेहनत में साथ देने के कारण बैल, गाय आदि जानवरों के प्रति शुभकामनाएँ व्यक्त करने का पर्व है।
आ) इस कविता का सारांश दस पंक्तियों में लिखो ।
(या)
“तौयहारों का देश” कविता में भारतीय त्यौहारों की विशेषता है। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
हिंदू धर्म में श्रावण मास का बड़ा महत्व होता है। श्रावण आते ही त्यौहारों की बहार शुरू हो जाती है। राखी के दिन अपने भाई को राखी बाँधने की खुशी में बहन का मन प्रसन्नता से भर जाता है।
आज़ादी के दिन हर जगह और घर-घर पर तिरंगा झंडा लहराता रहता है। जिन लोगों ने देश के लिए प्राण अर्पण किये उन लोगों की गाथाओं को स्वतंत्रता दिवस याद दिलाता है।
दशहरे को नौ दिन मनाते हैं।ये नौ दिन तरह-तरह के वेश धारण करने की प्रथा है। इसलिए हर वर्ष दशहरा आते ही खेल-तमाशे शुरू हो जाते हैं। दीपावली के दिन सभी जगह दीप दान के साथ-साथ घर द्वार दीपों से सजाते हैं और रात को फुलझड़ियाँ, खील बताशे जलाते हैं।
ईद के दिन मुसलमान लोग भाईचारे का संदेश ईद मुबारक के रूप में बाँट लेते हैं और उस दिन सभी लोगों के मन को भानेवाले मीठी-मीठी खीर, सिवैया खाते हैं।
क्रिसमस के दिन बच्चे खुशी से रहते हैं। क्योंकि सैंटा आकर उन्हें कई उपहार देता है। इस प्रकार कई प्रकार के त्यौहारों को मनाने का भारत देश हम सभी लोगों को बहुत प्यारा है।
शब्द भंडार
अ) नीचे दिये गये त्यौहारों के नामों से वाक्य बनाओ।
1. हिन्दुओं के त्यौहारों में संक्रांति प्रमुख त्यौहार है।
2.”नवरोज़” पारसियों का नया वर्ष है।
3. “बुद्ध – पूर्णिमा'” महात्मा बुद्ध का जन्म दिवस है।
4. केरला के लोग ‘ओणम’ मनाते हैं।
5. “रमज़ान” इस्लाम धर्म का त्यौहार है।
6. पंजाब के लोग नव वर्ष के रूप में “बैसाखी” मनाते हैं।
सृजनात्मक अभिव्यक्ति
अ) पाठ में कुछ त्यौहारों के नाम आये हैं, जैसे – राखी, स्वतंत्रता दिवस, दशहरा, दीपावली, ईद और क्रिसमस! अब आप अपने मनपसंद त्यौहार का चित्र बनाओ। उसके बारे में पाँच वाक्य बोलो।
उत्तर:
पाठ में कुछ त्यौहारों के नाम आये हैं। उन त्यौहारों के साथ -साथ संक्रांति भी हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार है। लोग संक्रांति को तीन दिन मनाते हैं। संक्रांति के पहले दिन को ‘भोगि’ कहते हैं। भोगि के दिन ”भोगि मंटलु” जलाते हैं। मकर संक्रांति ऋतु प्रधान पर्व है। संक्रांति हर साल 14 जनवरी को मनायी जाती है। उस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। सूर्य की यात्रा दक्षिणायण से उत्तरायण की ओर होती है। ऐसा विश्वास है कि उस दिन स्वर्ग के द्वार खुल जाते हैं। भीष्म पितामह ने उसी दिन अपने प्राण त्यागे थे। संक्रांति के तीसरे दिन “कनुमा” मनाते हैं। उस दिन कुछ प्रातों में घरेलू पशुओं की सेवा और उनकी पूजा की जाती है।
प्रशंसा
अ) त्यौहरों से जुड़ा कोई एक लोकगीत कक्षा में सुनाओ!
उत्तर:
आया रे आया रे संक्रांति का त्योहार,
धन दौलत लाया रे घर में भर कर आया रे,
सोने के शान रे पूरे घर में लाया रे,
पूरा घर बच्चों से, आनंद – उल्लास से भरा रे!!
परियोजना कार्य
अ) तुम्हारे मित्र कौन्ट – होम – से त्यौहार मनाते हैं, पत्ता को, मालिका बनाओ।
उत्तर:
मेरे मित्र ये त्योहार मनाते हैं कि
गोपल→ संक्रांति, दशहरा, दीपावली, उगादि आदि
रहीम → रमज़ान, बक्रीद, मोहर्रम
डेविड → क्रिसमस, गुडफ्रेंडे
राहुल जैन → महावीर जयंति हम सब मिलकर दीपावली मनाते हैं।
भाषा की बाल
अ) नीचे दिया गया शनुच्छेद पढ़ो ।
अध्यापकजी ने बताया कि यमुना नदी की गोद में बसा यह शहर भारत की राजधानी ही नहीं बल्कि दुनिया के प्रसिद्ध नगरों में से एक है। यह नगर किसी का भी मन मोह लेता है।
रात को हमने दिल्ली का विशेष व्यंजन छोले – भटूरे खाया । मुझे तो यहाँ बहुत मज़ा आया । मैं परसों घर लौटूंगा।
इस अनुच्छेद में है, खाया, लौटूंगा क्रिया शब्द काम के होने का समय बताते हैं । इसे ही “काल” कहते हैं। काल के भेद इस प्रकार हैं –
भूतकाल – एक ऐसी क्रिया जो संपन्न हो चुकी है।
वर्तमान काल – एक ऐसी क्रिया जो संपन्न हो रही है।
भविष्यकाल – एक ऐसी क्रिया जो संपन्न होने वाली है।
आ) पाठ में से इन कालों को बताने वाले शब्द ढूँढ़कर लिखो।
- फूली नहीं समाती है। (वर्तमानकाल)
- घर-घर पर लहराता है। (वर्तमानकाल)
- होंगे खेल तमाशे (भविष्यत् काल)
- खेल खिलौने पावे बच्चे (भविष्यत् काल)
- मन भावन सावन आई। (भूतकाल)
- बच्चे क्रिसमस के उपहार पाये। (भूतकाल)
त्यौहारों का देश Summary in English
Sravana Masam has a great significance in the Hindu religion. No sooner does Sravana Masam enter than the festival season begins. On the day of Rakhi, the sister’s is filled with joy when she ties a sacred thread called a Rakhi on her brother’s hand.
On Independence Day, the Indian flag flutters on every house and everywhere. It reminds us of the stories of the martyrs who sacrified their lives for the country’s sake.
Dussehra is celebrated for nine days. During these days it is in vogue that various kinds of appearance is held. Plays and funs begin with the advent of Dussehra every year. On the day of Diwali ‘deepadanam’ is held everywhere. Houses and surroundings are decorated with lights. At night children firecrackers and enjoy themselves.
On Eid day the Muslims share the message of fraternity with Eid wishes. They eat mouth-watering delicious and sweet Kheer and Semiya.
On Christmas day children are in joyous mood. Santa Claus comes and give them gifts. Thus, India celebrates many kinds of festivals and that’s why we all like India very much.
अर्थवाहयता – प्रतिक्रिया
1. निम्नलिखित पद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।
1. मन भावन सावन आते ही,
राखी के दिन बहिन खुशी से,
फूली नहीं समाती है।
प्रश्न :
1. सावन कैसा है?
उत्तर:
सावन मन भावन है।
2. सावन के आते ही क्या होता है?
उत्तर:
सावन के आते ही हरियाली छा जाती है।
3. राखी के दिन कौन खुश हो जाते हैं?
उत्तर:
राखी के दिन बहिन खुश हो जाती है।
4. ‘बहन’ शब्द का पुंलिंग शब्द क्या है?
उत्तर:
बहन शब्द का पुंलिंग शब्द है – भाई।
5. यह कवितांश किस पाठ से दिया गया है?
उत्तर:
यह कवितांश “त्यौहारों का देश’ पाठ से दिया गया है।
2. भाईचारे का संदेशा
ले ईद मुबारक आती।
मीठी-मीठी खीर, सिवैयाँ,
सबके मन को भाती।
हरियाली छा जाती है।
खेल-खिलौने पाते बच्चे,
क्रिसमस के उपहार।
त्योहारों का देश हमारा,
हमको इससे प्यार ॥
प्रश्न :
1. कौनसा त्यौहार भाईचारे का संदेश लेकर आता है?
उत्तर:
रमज़ान (ईद) त्यौहार भाईचारे का संदेश लेकर आती है।
2. ईद के दिन सब मन को भानेवाली चीजें क्या है?
उत्तर:
मीठी – मीठी खीर, सिवैयाँ मन को भानेवाली चीजें हैं।
3. क्रिसमस के उपहार के रूप में बच्चे क्या पाते है?
उत्तर:
क्रिसमस के उपहार के रूप में बच्चे खेल खिलौने पाते हैं।
4. “उपहार’ शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर:
उपहार – भेंट
5. यह पद्यांश किस पाठ से दिया गया है?
उत्तर:
यह पद्यांश ‘त्यौहारों का देश’ पाठ से दिया गया है।
2. निम्न लिखित पद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए।
1. घिर आये हैं बादल काले,
गरज रहे हैं। बन मतवाले।
खुश-हो-हो कर मोर कूकते,
झूम-झूम के नाच दिखाते।
गली-गली में नदियाँ बहतीं,
कागज की हैं नावें चलती।
प्रश्न :
1. बादल कैसे होते है?
A) लाल
B) पीले
C) काले
D) नीले
उत्तर:
C) काले
2. ‘बादल’ कैसे गरज रहे हैं?
A) मतवाले
B) सीधे – साधे
C) पागल
D) गंभीर
उत्तर:
A) मतवाले
3. खुश हो – हो कर कौन कूकते हैं?
A) कोयल
B) मैना
C) कौआ
D) मोर
उत्तर:
D) मोर
4. नदियाँ कहाँ बहती हैं?
A) गली-गली में
B) देश-विदेशों में
C) शहर-शहर में
D) गाँव-गाँव में
उत्तर:
A) गली-गली में
5. ‘गली’ शब्द का बहुवचन रूपी शब्द पहचानिए।
A) गालियाँ
B) गलियाँ
C) गलिएँ
D) गली
उत्तर:
B) गलियाँ
2. घिर आये हैं बादल काले,
गरज रहे हैं। बन मतवाले।
खुश-हो-हो कर मोर कूकते,
झूम-झूम के नाच दिखाते।
गली-गली में नदियाँ बहतीं,
कागज की हैं नावें चलती।
प्रश्न :
1. बादल कैसे होते हैं?
A) पीले
B) धूले
C) काले
D) नीले
उत्तर:
C) काले
2. मोर कैसे नाचती है?
A) गिर-गिर
B) झूम-झूम
C) धन-धन
D) चम-चम
उत्तर:
B) झूम-झूम
3. गली-गली में क्या बहती है?
A) तालाब
B) नदियाँ
C) सरोवर
D) झरना
उत्तर:
B) नदियाँ
4. ‘मोर’ का स्त्री लिंग शब्द क्या है?
A) मोरा
B) मोरी
C) मोरनी
D) मेरा
उत्तर:
C) मोरनी
5. बादल कैसे गरजते हैं?
A) धन-धन
B) मतवाले
C) गढ-गढ
D) बढ-बढ
उत्तर:
B) मतवाले
अभिव्यक्ति – सृजनात्मकता
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दो या तीन वाक्यों में लिखिए।
1. दीपावली त्यौहार के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर:
- दीपावली हिंदुओं का त्यौहार है।
- यह हर साल आश्वयुजमास की अमावास्य को मनाया जाता है।
- इस दिन लोग अपने – अपने घरों को दीपों से सजाते हैं। .
- इस दिन लोग लक्ष्मीदेवी की पूजा करते हैं। दीपावली पर दीप दान होता है।
- फुल झड़ियाँ और खील बताशे जलायी जाती हैं।
अर्थवाह्यता -प्रतिक्रिया
पठित- पद्यांश
नीचे दिये गये पद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।
1. मन भावन सावन आते ही,
हरियाली छा जाती है।
राखी के दिन बहिन खुशी से,
फूली नहीं समाती है।
प्रश्न :
1. सावन कैसा होता है?
उत्तर:
सावन मनभावन होता है।
2. सावन में क्या छा जाती है?
उत्तर:
सावन में हरियाली छा जाती है।
3. बहिन कब खुशी से फूली नहीं समाती?
उत्तर:
राखी के दिन बहिन खुशी से फूली नहीं समाती।
4. “फूली नहीं समाना” – इस शब्द का अर्थ लिखिए।
उत्तर:
’फूली नहीं समाना’ – इस शब्द का अर्थ है आनंद से पुलकित हो जाना।
5. उपर्युक्त पद्यांश किस पाठ से दिया गया है?
उत्तर:
उपर्युक्त पद्यांश “त्यौहारों का देश’ नामक पाठ से दिया गया है।
2. आज़ादी के दिवस तिरंगा,
घर-घर पर लहराता है।
वीर शहीदों की गाथाएँ,
हमको याद दिलाता है।
प्रश्न :
1. आज़ादी का दिवस हमको किसकी याद दिलाता
उत्तर:
आज़ादी का दिवस वीर शहीदों की गाथाएँ हमको याद दिलाता है।
2. आज़ादी के दिवस घर – घर पर क्या लहराता है?
उत्तर:
आज़ादी के दिवस घर – घर पर तिरंगा लहराता है।
3. किस दिन तिरंगा लहराता है?
उत्तर:
अज़ादी के दिवस के दिन तिरंगा लहराता है।
4. तिरंगा कहाँ लहराम है?
उत्तर:
तिरंगा घर – घर पर लहराता है।
5. वीर शहीदों की यद कौन दिलाता है?
उत्तर:
वीर शहीदों की याद तिरंगा दिलाता है।
2. भाईचारे का संदेशा,
ले ईद मुबारक आती।
मीठी – मीठी खीर, सिवैयाँ,
सबके मन को भातीं।
खेल – खिलौने पाते बच्चे,
क्रिसमस के उपहार।
त्यौहारों का देश हमारा,
हमको इससे प्यार ॥
प्रश्न :
1. ईद मुबारक कौन-सा संदेश ले आती है?
उत्तर:
ईद मुबारक भाईचारे का संदेश ले आती है।
2. सबके मन को क्या – क्या भाती हैं?
उत्तर:
मीठी – मीठी खीर, सिवैयाँ सबके मन को भाती है।
3. क्रिसमस के उपहार के रूप में बच्चे क्या पाते हैं?
उत्तर:
क्रिसमस के उपहार के रूप में बच्चे खेल खिलौने पाते हैं।
4. त्यौहारों का देश कौन-सा है?
उत्तर:
त्यौहारों का देश भारत है।
5. हमें किससे प्यार है?
उत्तर:
हमें अपने भारत देश से प्यार है।
4. मनभावन सावन आते ही,
हरियाली छा जाती है।
राखी के दिन बहिन खुशी से,
फूली नहीं समाती है।
आज़ादी के दिवस तिरंगा,
घर – घर पर लहराता है।
वीर शहीदों की गाथाएँ,
हमको याद दिलाता है।
प्रश्न :
1. इस उपर्युक्त पहले पद्यांश में किस मास के बारे में बताया गया है?
उत्तर:
इस उपर्युक्त पहले पद्यांश में सावन मास के बारे में बताया गया है।
2. उपर्युक्त पहले पद्यांश में किस त्यौहार के बारे में बताया गया है?
उत्तर:
उपर्युक्त पहले पद्यांश में राखी त्यौहार (भाई – बहनों का त्यौहार) के बारे में बताया गया है।
3. “तिरंगा” क्या है?
उत्तर:
तिरंगा हमारा राष्ट्रीय झंडा है।
4. शहीद किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जो देश के लिए अपने प्राणों को अर्पण करते हैं उन्हें शहीद कहते हैं।
5. उपर्युक्त पद्यांश किस पाठ से लिये गये हैं?
उत्तर:
उपर्युक्त पद्यांश ‘त्यौहारों का देश’ नामक पाठ से लिये गये हैं।
अपठित – पद्यांश
निम्न लिखित पद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए।
1. क्षुधार्थ रंतिदेव ने दिया करस्थ थाल भी,
तथा दधीचि ने दिया परार्थ अस्थिजाल भी।
उशीनर क्षितीश ने स्वमांस दान भी किया,
सहर्ष वीर कर्ण ने शरीर – चर्म भी दिया ।
अनित्य देह के लिए अनादि जीव क्या डरे?
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे ॥
प्रश्न :
1. मनुष्य कौन है?
A) जो पक्षियों के लिए मरता है।
B) जो मनुष्य के लिए मरता है।
C) जो पशुओं के लिए मरता है।
D) जो अपने लिए मरता है।
उत्तर:
B) जो मनुष्य के लिए मरता है।
2. उशीनर क्षितीश ने किसे दान किया?
A) पक्षीमांस
B) स्वमांस
C) पत्नी का मांस
D) बकरी का मांस
उत्तर:
B) स्वमांस
3. परार्थ अस्थिजाल किसने दिया?
A) रंतिदेव
B) उशीनर
C) दधीचि
D) वीर कर्ण
उत्तर:
C) दधीचि
4. रंतिदेव ने क्या दिया?
A) करस्थ थाल
B) शरीर – कवच
C) अस्थिजाल
D) स्वमांस
उत्तर:
A) करस्थ थाल
5. यह देह कैसा है?
A) नित्य
B) सत्य
C) असत्य
D) अनित्य
उत्तर:
D) अनित्य
2. विचार लो कि मर्त्य हो न मृत्यु से डरो कभी,
मरो, परंतु यों मरो कि याद जो करें सभी।
हुई न यों सुमृत्यु तो वृथा मरे, वृथा जिए,
मरा नहीं वही कि जो जिया न आपके लिए।
वही पशु – प्रवृत्ति है कि आप आप ही चरे,
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे ।।
प्रश्न :
1. इससे कभी न डरना चाहिए।
A) जन्म से
B) मृत्यु से
C) युद्ध से
D) हार से
उत्तर:
B) मृत्यु से
2. जो मनुष्य के लिए मरता है, वही ……. है।
A) जानवर
B) मनुष्य
C) देवता
D) राक्षस
उत्तर:
B) मनुष्य
3. आप आप ही चरना कैसी प्रवृत्ति है?
A) मनुष्य
B) राक्षस
C) देव
D) पशु
उत्तर:
D) पशु
4. इस पद्यांश में इसके बारे में बताया गया है।
A) मनुष्यता
B) राक्षसत्व
C) देवत्व
D) अपकार
उत्तर:
A) मनुष्यता
5. हमें ऐसा मरना है।
A) सभी भूल जाने के जैसे ।
B) सभी याद करने के जैसे
C) सभी संतोष में रहने के जैसे।
D) ये सब सही हैं।
उत्तर:
B) सभी याद करने के जैसे
3. सच है विपत्ति जब आती है
कायर को ही दहलाती है,
सूरमा नहीं विचलित होते
क्षण एक नहीं धीरज खोते।
विघ्नों को गले लगाते हैं,
काँटों में राह बनाते हैं।
प्रश्न :
1. विपत्ति इन्हें दहलाती है
A) साहसी
B) कायर
C) स्त्री
D) इन सबको
उत्तर:
B) कायर
2. कौन विचलित नहीं होते?
A) सूरमा
B) कायर
C) दानव
D) जानवर
उत्तर:
A) सूरमा
3. ये विघ्नों को गले लगाते हैं
A) कायर
B) सूरमा
C) दानव
D) राक्षस
उत्तर:
B) सूरमा
4. धीरज वाले कहाँ राह बनाते हैं?
A) पत्थरों में
B पहाडों में
C) काँटों में
D) सागरों में
उत्तर:
C) काँटों में
5. इस पद्य में क्या रखने के लिए कहा गया है?
A) कायरता
B) धीरज
C) संपत्ति
D) विपत्ति
उत्तर:
B) धीरज
AP Board Textbook Solutions PDF for Class 8th Hindi
- AP Board Class 8 Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 8 Hindi Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 8 Hindi Chapter 1 हम होंगे कामयाब गीत Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 8 Hindi Chapter 2 राजा बदल गया कहानी Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 8 Hindi Chapter 3 प्यारा गाँव संवाद Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 8 Hindi Chapter 4 कौन? कविता Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 8 Hindi Chapter 5 धरती की आँखें कहानी Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 8 Hindi Chapter 6 दिल्ली से पत्र पत्र Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 8 Hindi Chapter 7 त्यौहारों का देश कविता Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 8 Hindi Chapter 8 चावल के दाने कहानी Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 8 Hindi Chapter 9 मैं सिनेमा हूँ… आत्मकथा Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 8 Hindi Chapter 10 अनमोल रत्न कविता Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 8 Hindi Chapter 11 हार के आगे जीत है जीवनी Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 8 Hindi Chapter 12 बढ़ते क़दम डायरी Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 8 Hindi पत्र लेखन Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 8 Hindi निबंध लेखन Textbook Solutions PDF
- AP Board Class 8 Hindi शब्दकोश Textbook Solutions PDF
0 Comments:
Post a Comment