इयत्ता सहावी हिंदी टीटू और चिंकी मराठी स्वाध्याय PDF |
या लेखात, आम्ही हिंदी टीटू और चिंकी विषयासाठी इयत्ता सहावी मराठी सोल्यूशन्स देऊ. इयत्ता सहावी मधील विद्यार्थी पाठ्यपुस्तकांमध्ये उपस्थित असलेल्या व्यायामांसाठी प्रश्न आणि उत्तरे डाउनलोड आणि कॉपी करण्यास सक्षम असतील.
इयत्ता सहावी हिंदी टीटू और चिंकीाच्या पुस्तकात महाराष्ट्र बोर्डाच्या अभ्यासक्रमातील सर्व प्रश्नांचा समावेश आहे. येथे सर्व प्रश्न पूर्ण स्पष्टीकरणासह सोडवले आहेत आणि डाउनलोड करण्यासाठी विनामूल्य उपलब्ध आहेत. महाराष्ट्र बोर्ड इयत्ता सहावी हिंदी टीटू और चिंकीाचे पुस्तक खाली दिले आहे. आम्हाला आशा आहे की आमच्या इयत्ता सहावी वीच्या हिंदी टीटू और चिंकीाचे पुस्तक तुमच्या अभ्यासात मदत करेल! जर तुम्हाला आमचे इयत्ता सहावी चे पुस्तक आवडले असेल तर कृपया ही पोस्ट शेअर करा.
इयत्ता सहावी हिंदी टीटू और चिंकी स्वाध्याय
मंडळाचे नाव |
Maharashtra Board |
ग्रेडचे नाव |
सहावी |
विषय |
हिंदी टीटू और चिंकी |
वर्ष |
2022 |
स्वरूप |
PDF/DOC |
प्रदाता |
|
अधिकृत संकेतस्थळ |
mahahsscboard.in |
समाधानासह महाराष्ट्र बोर्ड आठवा स्वाध्याय कसे डाउनलोड करायचे?
महाराष्ट्र बोर्ड सहावी स्वाध्याय PDF डाउनलोड करण्यासाठी खालील स्टेप्स फॉलो करा:
- वेबसाइट- Hsslive ला भेट द्या. 'स्वाध्याय' लिंकवर क्लिक करा.
- महा बोर्ड सहावी स्वाध्याय PDF पहा.
- आता महाराष्ट्र बोर्ड सहावी स्वाध्याय तपासा.
- डाउनलोड करा आणि भविष्यातील संदर्भांसाठी जतन करा.
इयत्ता सहावी हिंदी टीटू और चिंकी स्वाध्याय उपाय
इयत्ता सहावी स्वाध्याय मधील विद्यार्थी खालील लिंक्सवरून हिंदी टीटू और चिंकीाचे उपाय डाउनलोड करू शकतील.
Hindi Sulabhbharti Class 6 Solutions Chapter 8 टीटू और चिंकी Textbook Questions and Answers
मैं कौनः
चित्रों के आधार पर वाक्य बनाओ। (काल्पनिक लेखन)
Answer:
पहले चित्र – के आधार पर दो चिड़ियाँ आसमान में उड़ रही हैं। आसमान में बादल छाए हैं। नीचे सुंदर फूल खिले हैं। चित्र में एक छोटा घर भी दिखाई दे रहा है।
दूसरा चित्र – दूसरे चित्र में एक पेड़ दिखाई पड़ रहा है। पेड़ के ऊपर एक चिड़िया उड़ रही है। पीछे पहाड़ दिख रहा है। पेड़ के पास कुछ फूल खिले हैं।
तीसरा चित्र – तीसरे चित्र में पहाड़ के पीछे उगता सूर्य दिख रहा है। चित्र में एक घिसकनी (फिसलपट्टी) है। बच्चे उस पर फिसलकर खेल रहे हैं।
खोजबीनः
विलुप्त होते हुए प्राणियों तथा पक्षियों की जानकारी प्राप्त करके सूची बनाओ। (परियोजना-कार्य)
Answer:
विचार मंथन:
जीवदया ही धर्म है। (अनुच्छेद लेखन)
Answer:
दया धर्म का मूल है। जीव मात्र पर दया करना सबसे बड़ा धर्म है। गाँधी जी के प्रिय भजन में भी इसका उल्लेख है। वैष्णव जन तो तेने कहिए, जे पीर पराई जाने रे। गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है – ‘समोहम सर्व भूतेषु।’ अर्थात मैं सभी सभी प्राणियों में समत्व भाव रखता हूँ। अत: सभी जीवों पर दया करना ही सभी प्राणियों पर दया करना है।
सुनो तो जरा:
विभिन्न पशु पक्षियों की बोलियों की नकल सुनाओ:
Answer:
- गाया – मां …….मां ………
- कुत्ता – भों…… भो…….
- बिल्ली – म्याऊँ……. म्याऊँ..
- बकरी – में…… में……..
- घोड़ा – हिं… हि… हिं…
- कोयल – कू… कू… कू…
- कौआ – काँव… काँव…
- चिड़िया – चिं चि चि ….
बताओ तो सही:
अपने साथ घटित कोई मज़ेदार घटना बताओ? (कहानी लेखन)
Answer:
एक दिन मेरे विद्यालय में अन्तर विद्यालयीय क्रिकेट मैच था। मेरा विद्यालय फाइनल में पहुँच चुका था। फाइनल मैच से पहले ही मेरे एक मित्र को अभ्यास करते समय चोट लग गई और मुझे फाइनल मैच में खेलने का अवसर मिल गया। मैं ओपनिंग में गया और आखिर तक टिका रहा और मेरा विद्यालय मैच जीत गया। मुझे बहुत मज़ा आया।
वाचन जगत से:
उपन्यास सम्राट प्रेम-चंद की कोई एक कहानी पढ़ो। उसका विषय बताओ?
Answer:
मैंने प्रेमचंद की एक कहानी पढ़ी, जिसका नाम था – बड़े भाई साहब। इसमें बड़े भाई साहब और उनका छोटा भाई छात्रावास में रहते हैं। दोनों में दो साल का अंतर रहता है। बड़े भाई खूब पढ़ते हैं और छोटा भाई खूब खेलता-कूदता है। फिर भी बड़े भाई नौवी में दो बार फेल हो जाते हैं और छोटा भाई उनकी कक्षा में उनकी बराबरी पर आ जाता है।
मेरी कलम से:
‘बाघ बचाओ परियोजना’ के बारे में जानकारी प्राप्त कर लिखो। (निबंध लेखन)
Answer:
सिंह, बाघ और चीता एक ही प्रजाति के जीव माने जाते हैं। इनकी नस्ल अब समाप्ति की तरफ बढ़ रही है। वर्तमान में १४११बाघ बचे हैं. इसलिए आजकल ‘बाघ बचाओ का नारा’ अनेक बार सामने आ रहा है। बाघ संविधान द्वारा संरक्षित क्षेत्रों में ही पाए जाते हैं। समाचार माध्यमों के अनुसार अनेक शिकारी अवैध रूप से वहाँ प्रवेश कर उनका शिकार करते हैं। दरअसल यह संकट वनों के सिकुड़ते दायरे की वजह से पैदा हुआ है।
जरा सोचो…. लिखो:
‘यदि प्राणी नहीं होते तो……’ (काल्पनिक लेखन)
Answer:
यदि प्राणी नहीं होते तो प्रकृति असंतुलित हो जाती। ईश्वर ने प्रकृति को संतुलित रखने के लिए विभिन्न प्राणियों को बनाया है। उनका भोजन भी इसी को ध्यान में रखते हुए निर्धारित किया है। यह धरती घास और पेड़-पौधों से संतुलित रहे, इसके लिए कुछ प्राणियों को शाकाहारी बनाया और यह धरती प्राणियों से संतुलित रहे, इसलिए कुछ को मांसाहारी बनाया। मनुष्य सभी प्राणियों में समझदार और शक्तिशाली है। उसने अपने निहित स्वार्थ के लिए ईश्वर की इस व्यवस्था में गड़बड़ी पैदा करना शुरू कर दिया है। यह अनुचित है। यहाँ सभी प्राणियों की उपयोगिता है।
स्वबं अध्ययनः
‘डिस्कवरी चैनल’ पर दिखाए जाने वाले किसी अनोखे जीव की जानकारी प्राप्त करो।
Answer:
‘डायनासोर’ जिसका अर्थ यूनानी भाषा में बड़ी छिपकली होता है। लगभग १६ करोड़ वर्ष तक पृथ्वी के सबसे प्रमुख स्थलीय कशेरूकी जीव थे। हिंदी में डायनासोर शब्द का अनुवाद भीमसरट है, जिसका संस्कृत में अर्थ भयानक छिपकली है। इन पशुओं के विविध समूह थे। जीवाश्म विज्ञानियों ने डायनासोर के अब तक ५०० विभिन्न वंशों और १००० से अधिक प्रजातियों की पहचान की है और इनके अवशेष पृथ्वी के हर महाद्वीप पर पाए जाते हैं। कुछ डायनासोर शाकाहारी तो कुछ मांसाहारी थे। कुछ द्विपाद तो कुछ चौपाए थे। कुछ आवश्यकतानुसार द्विपाद या चतुर्पाद के रूप में अपने शरीर की मुद्रा को परिवर्तित कर लेते थे।
अध्ययन कौशल:
चित्रों को पहचानकर जलचर, नभचर, थलचर और उभयचर प्राणियों में वर्गीकरण करो।
Answer:
- जलचरः मछली, मगरमच्छ, सौंप, ऑक्टोपस
- थलचरः गिलहरी, शेर, ऊँट, चूहा
- नभचर: चिड़िया, तोता, उल्लू
- उभयचर: मेंढक, भैंस, हाथी, दरयाई घोड़ा
Hindi Sulabhbharti Class 6 Solutions Chapter 8 टीटू और चिंकी Additional Important Questions and Answers
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक शब्द में लिखिए:
Question 1.
गिलहरी का नाम क्या था?
Answer:
टीटू।
Question 2.
टीटू की पड़ोसिन कौन थी?
Answer:
चिकी।
Question 3.
साँप कहाँ रहता था।
Answer:
बिल में।
Question 4.
साँप बिल से निकलकर कहाँ चढ़ने लगा?
उत्तरः
पेड़ पर।
Question 5.
टीटू और चिंकी के बच्चों ने किसकी ताकत को देख लिया था?
Answer:
एकता की।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए:
Question 1.
चिंकी का घोंसला कहाँ था?
Answer:
चिंकी का घोंसला पेड़ की शाखाओं पर था।
Question 2.
चिंकी जब दाना चुगने जाती, तब सभी बच्चो का ध्यान कौन रखता था?
Answer:
चिंकी जब दाना चुगने जाती, तब सभी बच्चों का ध्यान टीटू रखती थी।
Question 3.
अंत में पेड़ छोड़ने का मन में विचार किसने बना लिया?
Answer:
अंत में पेड़ छोड़ने का मन में विचार टीटू और चिकी ने बना लिया।
Question 4.
टीटू के बच्चों का क्या कहना था?
Answer:
टीटू के बच्चों का कहना था कि पेड़ उनका है।
Question 5.
साँप का पेड़ पर चढ़ना मुश्किल क्यों होने लगा?
Answer:
साँप का पेड़ पर चढ़ना मुश्किल होने लगा, क्योंकि जहाँ – जहाँ चिंकी ने चोंच मारी, वहाँ-वहाँ पेड़ से गाढ़ा चिपचिपा दूध बहने लगा।
कोष्ठक से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(भाड़, मिलजुलकर, खोखल, गिलहरी, बसेरा).
Question 1.
हमें …………….. रहना चाहिए।
Answer:
मिलजुलकर
Question 2.
हमारा जन्म इसी ……………… में हुआ।
Answer:
खोखल
Question 3.
इसकी टहनियों पर हमारा ……………… है।
Answer:
बसेरा
Question 4.
टीटू ……………… यह सुन बड़ी परेशान हुई।
Answer:
गिलहरी
Question 5.
अकेला चना ……………… नहीं फोड़ सकता।
Answer:
भाड़
निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही / अथवा गलत का निशान लगाइए:
Question 1.
टीटू के बच्चे का नाम मिंटू था।
Answer:
सही
Question 2.
चिंकी खोखल में रहती थी।
Answer:
गलत
Question 3.
रिंकी की माँ चिंकी थी।
Answer:
सही
Question 4.
डर के मारे चिंकी नाचने लगी।
Answer:
गलत
Question 5.
टीटू गिलहरी बिल में छिप तमाशा देख रही थी।
Answer:
गलत
किसने, किससे कहा?
Question 1.
“तुम कैसे कह सकते हो कि यह पेड़ तुम्हारा है?”
Answer:
रिंकी ने मिंटू से कहा।
Question 2.
“शाखाएँ हमारी तो फल भी हमारे।”
Answer:
टीटू के बच्चों ने रिंकी से का।
Question 3.
“सावधान टीटू बहन, साँप ऊपर आ रहा है।”
Answer:
चिंकी ने टीटू से कहा।
Question 4.
“हम तुम्हें टहनियों तक नहीं आने देंगे और न ही इसके फल खाने देंगे।”
Answer:
चिंकी के बच्चों ने टीटू के बच्चों से कहा।
Question 5.
“चिंकी चिड़िया को यह पेड़ छोड़ना होगा।”
Answer:
टीटू के बच्चों ने चिंकी के बच्चों से कहा।
व्याकरण और भाषाभ्यास:
विरामचिह्न रहित अनुच्छेद में विरामचिह्न लगाओ
काबुलीवाले ने पूछा बिटिया अब कौन सी चूड़ियाँ चाहिए मैंने अपनी गुड़िया दिखाकर कहा मेरी गुड़िया के लिए अच्छी सी चूड़ियाँ दे दो जैसे लाल नीली पीली
Answer:
काबुलीवाले ने पूछा- बिटिया ! अब कौन-सी चूड़ियाँ चाहिए? मैंने अपनी गुड़िया दिखाकर कहा, “मेरी गुड़िया के लिए अच्छी-सी चूड़ियाँ दे दो। जैसे-लाल, नीली, पीली।”
उचित जोड़ियाँ मिलाइए:
Answer:
1. – ;
2. – “ ”
3. – –
4. – ,
5. – ।
6 – ?
निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन-रूप लिखिए:
- शाखा
- चिड़िया
- घोंसला
- बच्चा
- हवा
- अंडा
- माता
- साँस
- चोंच
- मुश्किल
Answer:
- शाखाएँ
- चिड़ियाँ
- घोंसले
- बच्चे
- हवाएँ
- अंडे
- माताएँ
- साँसें
- चोंचें
- मुश्किलें
निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए:
- टहनियाँ
- नीड़
- आसमान
- साँप
- बसेरा
Answer:
- शाखाएँ
- घोंसला
- आकाश
- सर्प
- घर
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए:
- डर
- सुबह
- जन्म
- बच्चे
- सावधान
- अँधेरा
- सुरक्षित
- मुश्किल
- नरम
- धर्म
Answer:
- निडर
- शाम
- मृत्यु
- बूढ़े
- असावधान
- उजाला
- असुरक्षित
- आसान
- कठोर
- अधर्म
निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलिए:
- साँप
- पड़ोसी
- बहन
- माता
Answer:
- साँपिन
- पड़ोसिन
- भाई
- पिता
इयत्ता सहावी हिंदी स्वाध्याय उपाय
- इयत्ता सहावी हिंदी मेला मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता सहावी हिंदी सैर मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता सहावी हिंदी बसंती हवा मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता सहावी हिंदी उपहार मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता सहावी हिंदी जोकर मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता सहावी हिंदी (अ) आओ, आयु बताना सीखो, (ब) महाराष्ट्र की बेटी मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता सहावी हिंदी मेरा अहोभाग्य मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता सहावी हिंदी नदी कंधे पर मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता सहावी हिंदी जन्मदिन मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता सहावी हिंदी सोई मेरी छौना रे! मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता सहावी हिंदी स्वयं अध्ययन १ मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता सहावी हिंदी पुनरावर्तन १ मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता सहावी हिंदी उपयोग हमारे मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता सहावी हिंदी तूफानों से क्या डरना मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता सहावी हिंदी कठपुतली मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता सहावी हिंदी साेना और लोहा मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता सहावी हिंदी (अ) क्या तुम जान ते हो?, (ब) पहेलियाँ मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता सहावी हिंदी स्वास्थ्य संपदा मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता सहावी हिंदी कागज की थैली मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता सहावी हिंदी टीटू और चिंकी मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता सहावी हिंदी वह देश कौन-सा है? मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता सहावी हिंदी स्वयं अध्ययन २ मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता सहावी हिंदी पुनरावर्तन २ मराठी स्वाध्याय PDF
0 Comments:
Post a Comment