Hsslive.co.in: Kerala Higher Secondary News, Plus Two Notes, Plus One Notes, Plus two study material, Higher Secondary Question Paper.

Tuesday, March 1, 2022

इयत्ता सातवी हिंदी रहस्‍य मराठी स्वाध्याय PDF

 

इयत्ता सातवी हिंदी रहस्‍य मराठी स्वाध्याय PDF
इयत्ता सातवी हिंदी रहस्‍य मराठी स्वाध्याय PDF


या लेखात, आम्ही हिंदी रहस्‍य विषयासाठी इयत्ता सातवी मराठी सोल्यूशन्स देऊ. इयत्ता सातवी मधील विद्यार्थी पाठ्यपुस्तकांमध्ये उपस्थित असलेल्या व्यायामांसाठी प्रश्न आणि उत्तरे डाउनलोड आणि कॉपी करण्यास सक्षम असतील.

इयत्ता सातवी हिंदी रहस्‍याच्या पुस्तकात महाराष्ट्र बोर्डाच्या अभ्यासक्रमातील सर्व प्रश्नांचा समावेश आहे. येथे सर्व प्रश्न पूर्ण स्पष्टीकरणासह सोडवले आहेत आणि डाउनलोड करण्यासाठी विनामूल्य उपलब्ध आहेत. महाराष्ट्र बोर्ड इयत्ता सातवी हिंदी रहस्‍याचे पुस्तक खाली दिले आहे. आम्‍हाला आशा आहे की आमच्‍या इयत्‍ता सातवी वीच्‍या हिंदी रहस्‍याचे पुस्‍तक तुमच्‍या अभ्यासात मदत करेल! जर तुम्हाला आमचे इयत्ता सातवी चे पुस्तक आवडले असेल तर कृपया ही पोस्ट शेअर करा.


इयत्ता सातवी हिंदी रहस्‍य स्वाध्याय

मंडळाचे नाव

Maharashtra Board

ग्रेडचे नाव

सातवी

विषय

हिंदी रहस्‍य

वर्ष

2022

स्वरूप

PDF/DOC

प्रदाता

hsslive.co.in

अधिकृत संकेतस्थळ

mahahsscboard.in


समाधानासह महाराष्ट्र बोर्ड आठवा स्वाध्याय कसे डाउनलोड करायचे?

महाराष्ट्र बोर्ड सातवी स्वाध्याय PDF डाउनलोड करण्यासाठी खालील स्टेप्स फॉलो करा:

  1. वेबसाइट- Hsslive ला भेट द्या. 'स्वाध्याय' लिंकवर क्लिक करा.
  2. महा बोर्ड सातवी स्वाध्याय PDF पहा.
  3. आता महाराष्ट्र बोर्ड सातवी स्वाध्याय तपासा.
  4. डाउनलोड करा आणि भविष्यातील संदर्भांसाठी जतन करा.

इयत्ता सातवी हिंदी रहस्‍य स्वाध्याय उपाय

इयत्ता सातवी स्वाध्याय मधील विद्यार्थी खालील लिंक्सवरून हिंदी रहस्‍याचे उपाय डाउनलोड करू शकतील.


Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 7 रहस्‍य Textbook Questions and Answers

 

स्वयं अध्ययन

हिंदी मराठी के समानार्थी मुहावरे और कहावतें सुनिए और उनका द्विभाषी लघुकोश बनाइए।
Answer:

बताओ तो सही


Answer:
घर में – मेरे घर में मेरी दादी हमेशा कहा करती थी कि यदि तुम बाहर जा रहे हो और किसी ने रोक दिया, या किसी ने छींक दिया तो नहीं जाना चाहिए। परंतु जब मैंने विद्यालय में पढ़ा और समझा तो जाना कि यह अंधश्रद्धा है। तब से मैंने दादी को भी समझाकर उनका भ्रम तोड़ने की कोशिश की।

विद्यालय में – मेरा एक सहपाठी है; जिसका घर विद्यालय के पास में ही है। वह रोज विद्यालय देरी से आता है। मैंने कारण पूछा तो उसने बताया कि जब मैं निकलता हूँ, तो बिल्ली रास्ता काट देती है और मैं इंतजार करने लगता हूँ कि पहले कोई और रास्ता पार करे, तब मैं आगे जाऊँ। तब मैंने उसे समझाया कि ऐसा कुछ नहीं होता। यह अंधश्रद्धा है। अब वह रोज समय पर आता है। परिवेश में – मेरे पड़ोस में एक सज्जन रहते हैं। वे एक आँख से काने हैं। लोग किसी काम से जाते समय उनके सामने आने पर रुक जाते हैं। इससे वे बड़े दुखी रहते थे। मैंने लोगों से इस बारे में बात की और अब लोग उन्हें देखकर बुरा नहीं मानते। मुझे भी इस व्यवहारिक सुधार से सुख की अनुभूति हुई।

 

विचार मंथन

श्रद्धा और विज्ञान, जीवन के दो पक्ष महान ।(अनुच्छेद-लेखन)
Answer:
प्रत्येक सिक्के के दो पहलू होते हैं। इसी प्रकार जीवन के दो पक्ष हैं – श्रद्धा और विज्ञान। हम बाल्यकाल से अपने बड़े-बुजुर्गों से जो कुछ सीखते हैं; उसके प्रति हमारे मन में श्रद्धा होती है। हमारी संस्कृति प्राचीन है। प्राचीन काल से कुछ मान्यताएँ, रीति-रिवाज, परंपराएँ चली आ रही हैं। अशिक्षा के कारण इसमें कुछ कुरीतियाँ भी समाविष्ट हो गई हैं।

आधुनिक समय विज्ञान का युग है। ऐसे में बहुत सारी परंपराएँ, मान्यताएँ एवं रीति-रिवाज आज अपना मूल्य खोती जा रही हैं। अत: जीवन में भक्ति, ज्ञान, श्रद्धा का महत्त्व तो है; लेकिन वह विज्ञान सम्मत ही होनी चाहिए।आज हमें अंधश्रद्धा का निर्मूलन कर सही ज्ञान की आवश्यकता है जो कि विज्ञान की कसौटियों पर खरा उतर सके।

वाचन जगत से

टिपण्णी बनाने हेतु समाचार पत्र से बहादुरी के किस्से पढ़ो और संकलित करो।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

Question 1.
आर्यन और कनिष्का द्वारा देखी हुई हवेली का वर्णन अपने शब्दों में लिखिए।
Answer:
आर्यन और कनिष्का जब हवेली पहुंचे तो वहाँ हँसी और कहकहों की आवाजें सुनाई पड़ी। वहाँ बीचोंबीच में एक बड़ा कमरा था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिडकियाँ नीचे से बंद थी; किंत ऊपर से खली थीं।

Question 2.
कनिष्का और आर्यन को ‘वीरता पुरस्कार’ घोषित होने का कारण बताइए।
Answer:
कनिष्का और आर्यन ने बहादुरी का काम किया था। जिन डाकुओं को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपना खून-पसीना एक कर दिया था। उन्हें अपनी समझदारी से पकड़वा दिया था और डाकुओं के आतंक से गाँववालों को मुक्त
करा दिया था।

Question 3.
इस कहानी की किसी घटना को संवाद रूप में प्रस्तुत कीजिए।
Answer:
आर्यन – नमस्ते सर! क्या मैं अंदर आ सकता हूँ?
थानेदार – हाँ! कहिए आप सबकी मैं क्या मदद कर सकता हूँ।
आर्यन – सर! हमारे पास कुछ फोटो हैं। (फोटो दिखाते हुए)
थानेदार – अरे! तुम्हारे पास ये फोटो कहाँ से आए?
आर्यन – महोदय! यह कनिष्का है। यह मेरे मामा की लड़की है। इनके घर के पास एक हवेली है।
थानेदार – वो हवेली, जिसमें भूत रहते हैं।
कनिष्का- नहीं, नहीं, सर वहाँ कोई भूत-बूत नहीं रहते, हमने वही से कल रात ये फोटो खींची हैं।
थानेदार – शाबास! बच्चों! तुम दोनों ने बहादुरी का काम किया है।

 

कहानी के आधार पर प्रश्न निर्माण कीजिए।

Question 1.
कहानी से हमें क्या सीख मिलती है?
Answer:
अंधविश्वास से दूर रहकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की सीख मिलती है।

Question 2.
कहानी के लिए कोई दूसरा शीर्षक बताइए।
Answer:
वीर बालक या अंधविश्वास का पर्दाफाश

Question 3.
आर्यन के मामा कहाँ रहते थे?
Answer:
आर्यन के मामा गाँव में रहते थे।

Question 4.
आर्यन के मामा का गाँव कैसा था?
Answer:
उनका गाँव समृद्ध था।

Question 5.
भारत के महामहिम राष्ट्रपति का नाम क्या है?
Answer:
महामहिम प्रणव मुखर्जी

 

सुनो तो जरा

पाठों में आए हुए मूल्यों को सुनो, तालिका बनाओ और सुनाओ।

सदैव ध्यान में रखो

बड़ों की आज्ञा का पालन करना चाहिए।

भाषा की ओर

चित्र के आधार पर सभी कारकों का प्रयोग करके वाक्य लिखो :


Answer:
(१) मछुआरे ने जाल फेंका।
(२) एक महिला नारियल को इकट्ठा कर रही है।
(३) एक व्यक्ति नाव से जा रहा है।
(४) एक लड़की मछलियों के लिए दाना डाल रही है।
(५) एक व्यक्ति पेड़ से नारियल तोड़ता है।
(६) महिला का पुत्र आ रहा है।
(७) मछुआरे की जाल में बहुत मछलियाँ हैं।
(८) अरे! तुम आ गए।

 

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 7 रहस्‍य Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए।

Question 1.
हवेली में पहले किसका परिवार रहता था?
Answer:
जमींदार का

Question 2.
एक बार हवेली में कौन गया था?
Answer:
घीसू

Question 3.
आर्यन गरमी की छुट्टियाँ बिताने किसके घर आया था?
Answer:
मामा के

Question 4.
मामाजी की लड़की का क्या नाम था?
Answer:
कनिष्का

Question 5.
फोटोग्राफर की दुकान कहाँ थी?
Answer:
नारायणपुर

Question 6.
आर्यन और कनिष्का को किस पुरस्कार से सम्मानित किया जाने वाला है?
Answer:
वीरता पुरस्कार

 

निम्नलिखित वाक्य सही है या गलत लिखिए।

Question 1.
चारों ओर सन्नाटा था।
Answer:
सही

Question 2.
सुबह होने वाली थी।
Answer:
गलत

Question 3.
हवेली में अंधेरा था।
Answer:
गलत

Question 4.
यह एक समृद्ध गाँव है।
Answer:
सही

Question 5.
मामाजी का एक लड़का था।
Answer:
गलत

Question 6.
मामाजी ने कैमरे की तारीफ की।
Answer:
सही

 

Question 7.
उस रात हवेली पर पुलिस ने छापा मारा।
Answer:
सही

Question 8.
दोनों ओर से गोलियाँ चलीं।
Answer:
सही

Question 9.
सवेरा होते-होते डाकू भाग गए।
Answer:
गलत

Question 10.
सभी डाकुओं के आतंक से मुक्त हो गए।
Answer:
सही

कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(सलाह-मशविरा, रहस्य, भौंकने, करवटें, बहादुर, इंतजार, अँधेरा)

Question 1.
कभी-कभी कुत्तों के ……………………” की आवाज सुनाई पड़ती थी।
Answer:
भौंकने

Question 2.
आर्यन …………………..” बदलता रहा।
Answer:
करवटें

 

Question 3.
आर्यन ने कनिष्का से कुछ ………………. किया।
Answer:
सलाह-मशविरा

Question 4.
दोनों ………………. ।
Answer:
बहादुर

Question 5.
वे दोनों रात होने का ………………….” करने लगे।
Answer:
इंतजार

Question 6.
का पता लगाने का यह अच्छा अवसर था।
Answer:
रहस्य

Question 7.
…………………….. होते ही दोनों घर से निकल पड़े।
Answer:
अंधेरा

 

उचित जोड़ियाँ मिलाइए।


Answer:
फोटो की दुकान – नारायणपुर
भूत-वूत – कपोल कल्पना
हवेली – कहकहों की आवाज

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक बाक्य में लिखिए।

Question 1.
मामाजी के पास कैसा कैमरा था?
Answer:
मामाजी के पास विदेशी डिजिटल कैमरा था।

Question 2.
आर्यन मन-ही-मन क्यों मुसकाने लगा?
Answer:
आर्यन मन-ही-मन मुसकाने लगा क्योंकि वह जानता था कि भूत-बूत कुछ नहीं होते।

Question 3.
हवेली के अंदर से कैसी आवाजें सुनाई पड़ रही थीं?
Answer:
हवेली के अंदर से हँसी और कहकों की आवाजें सुनाई पड़ रही थीं।

Question 4.
डाकुओं ने भूत होने की अफवाह क्यों फैलाई थी?
Answer:
डाकुओं ने भूत होने की अफवाह इसलिए फैलाई थी क्योंकि कोई हवेली की तरफ न जाए और उनका रहस्य न खुले।

 

व्याकरण और भाषाभ्यास

Question 1.
कहानी से बर्तमानकाल के वाक्य चुनकर लिखिए।
Answer:

  • यह एक समृद्ध गाँव है।
  • मामाजी के पास एक विदेशी डिजिटल कैमरा भी है।
  • बिना फ्लैशगन के भी यह तस्वीर खींच लेता है।
  • वहाँ कुछ फोटो लिए हैं।
  • मुझे इस मामले में बहुत गड़बड़ी लगती है।

Question 2.
उपर्युक्त प्रश्नसंख्या ८ के वाक्यों को भूतकाल एवं भविष्यकाल में परिवर्तित कीजिए।
Answer:
भूतकाल –

  • यह एक समृद्ध गाँव था।
  • मामाजी के पास एक विदेशी डिजिटल कैमरा भी था।
  • बिना फ्लैशगन के भी यह तस्वीर खींच लेता था।
  • वहाँ कुछ फोटो लिए थे।
    मुझे इस मामले में बहुत गड़बड़ी लगती थी।

भविष्यकाल –

  • यह एक समृद्ध गाँव होगा।
  • मामाजी के पास एक विदेशी डिजिटल कैमरा भी होगा।
  • बिना फ्लैशगन के भी यह तस्वीर खींच लेगा।
  • वहाँ कुछ फोटो लेंगे।
  • मुझे इस मामले में बहुत गड़बड़ी लगेगी।

 

निम्नलिखित वाक्यों में उचित कारक चिह्न लगाइए।

(को, ने, से, में, की, के, के लिए, का, के, से)

Question 1.
मामा जी …….. का था।
Answer:
ने

Question 2.
आर्यन ने खेतों ……. सरपट पार किया।
Answer:
को

Question 3.
हवेली ……… पिछले दस-पंद्रह सालों ………..”कोई नहीं रहता था।
Answer:
में, से

Question 4.
गरमी ……… छुट्टियाँ बिताने ……. वह मामाजी ……… घर आया था।
Answer:
की, के लिए, के

Question 5.
वह हवेली भूतों ………… डेरा है।
Answer:
का

Question 6.
सभी डाकुओं ……….. आतंक ………… मुक्त हो गए।
Answer:
के, से

 

निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द बदलिए।

  1. उजाला
  2. बहादुर
  3. तारीफ
  4. सावधानी
  5. पसंद
  6. सम्मानित

Answer:

  1. अंधेरा
  2. कायर
  3. निंदा
  4. असावधानी
  5. नापसंद
  6. अपमानित

निम्नलिखित शब्दों के वचन बदलिए।

  1. छुट्टी
  2. आवाज
  3. आँख
  4. बंदूकें
  5. तलवारें
  6. खिड़की
  7. रोटी
  8. गोली

Answer:

  1. छुट्टियाँ
  2. आवाजें
  3. आँखें
  4. बंदूक
  5. तलवार
  6. खिड़कियाँ
  7. रोटियाँ
  8. गोलियाँ

 

निम्नलिखित मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

Question 1.
खाट पकड़ना
Answer:
रामू की माँ ने बीमारी में तीन महीने से खाट पकड़ी है।

Question 2.
करवटें बदलना
Answer:
चिंता के कारण पिता जी करवटें बदलते रहें।

Question 3.
कमर कसना
Answer:
हमारी सेना ने आतंकवाद को मिटाने के लिए कमर कस ली है।

Question 4.
तारीफ के पुल बाँधना
Answer:
कल हमारे शिक्षक शिवानी के शिष्टाचार की तारीफों के पुल बाँध रहे थे।

Question 5.
आँखें खुली की खुली रहना
Answer:
दुकानदार की मिलावट देखकर हमारी आँखें खुली की खुली रह गई।

Question 6.
खून-पसीना एक करना
Answer:
पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए अपना खून-पसीना एक कर दिया था।

Question 7.
हथियार डालना
Answer:
हमारे फौज को देखते ही आतंकवादियों ने हथियार डाल दिए।

 

निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलिए।

  1. मामा
  2. शिक्षक
  3. भाई
  4. लड़का

Answer:

  1. मामी
  2. शिक्षिका
  3. बहन
  4. लड़की

निम्नलिखित शब्द युग्मों से विशेषण-विशेष्य अलग कीजिए।

  • समृद्ध गाँव
  • डिजिटल कैमरा
  • वैज्ञानिक दृष्टिकोण
  • खतरनाक काम
  • वीरता पुरस्कार
  • राष्ट्रपति कार्यालय

Answer:

 

निम्नलिखित शब्दों के तीन-तीन पर्यायवाची शब्द लिखिए।

  1. आँख
  2. रात
  3. तलवार
  4. दिन

Answer:

  1. नेत्र, लोचन, नयन
  2. रात्रि, निशा, रजनी
  3. खड्ग, असि, कृपाण
  4. दिवस, वार, वासर

इयत्ता सातवी हिंदी स्वाध्याय उपाय

निष्कर्ष

आम्हाला आशा आहे की महाराष्ट्रावरील हा लेख तुम्हाला 'सातवी हिंदी रहस्‍य स्वाध्याय' मदत करेल. तुम्हाला काही प्रश्न असल्यास, त्यांना खाली टिप्पणी विभागात मोकळ्या मनाने पोस्ट करा. आम्ही लवकरात लवकर तुमच्याकडे परत येऊ.
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Plus Two (+2) Previous Year Question Papers

Plus Two (+2) Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Physics Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus Two (+2) Chemistry Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Maths Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Zoology Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Botany Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Computer Science Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Computer Application Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Commerce Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus Two (+2) Humanities Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus Two (+2) Economics Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus Two (+2) History Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus Two (+2) Islamic History Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Psychology Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus Two (+2) Sociology Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus Two (+2) Political Science Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Geography Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Accountancy Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Business Studies Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) English Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus Two (+2) Hindi Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Arabic Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Kaithang Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus Two (+2) Malayalam Previous Year Chapter Wise Question Papers

Plus One (+1) Previous Year Question Papers

Plus One (+1) Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) Physics Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus One (+1) Chemistry Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) Maths Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) Zoology Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus One (+1) Botany Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) Computer Science Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) Computer Application Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) Commerce Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus One (+1) Humanities Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus One (+1) Economics Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus One (+1) History Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus One (+1) Islamic History Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) Psychology Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus One (+1) Sociology Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus One (+1) Political Science Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) Geography Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus One (+1) Accountancy Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) Business Studies Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) English Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus One (+1) Hindi Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) Arabic Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) Kaithang Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus One (+1) Malayalam Previous Year Chapter Wise Question Papers
Copyright © HSSlive: Plus One & Plus Two Notes & Solutions for Kerala State Board About | Contact | Privacy Policy