इयत्ता नववी हिंदी धडा किताबें मराठी स्वाध्याय PDF |
या लेखात, आम्ही हिंदी धडा किताबें विषयासाठी इयत्ता नववी मराठी सोल्यूशन्स देऊ. इयत्ता नववी मधील विद्यार्थी पाठ्यपुस्तकांमध्ये उपस्थित असलेल्या व्यायामांसाठी प्रश्न आणि उत्तरे डाउनलोड आणि कॉपी करण्यास सक्षम असतील.
इयत्ता नववी हिंदी धडा किताबेंाच्या पुस्तकात महाराष्ट्र बोर्डाच्या अभ्यासक्रमातील सर्व प्रश्नांचा समावेश आहे. येथे सर्व प्रश्न पूर्ण स्पष्टीकरणासह सोडवले आहेत आणि डाउनलोड करण्यासाठी विनामूल्य उपलब्ध आहेत. महाराष्ट्र बोर्ड इयत्ता नववी हिंदी धडा किताबेंाचे पुस्तक खाली दिले आहे. आम्हाला आशा आहे की आमच्या इयत्ता नववी वीच्या हिंदी धडा किताबेंाचे पुस्तक तुमच्या अभ्यासात मदत करेल! जर तुम्हाला आमचे इयत्ता नववी चे पुस्तक आवडले असेल तर कृपया ही पोस्ट शेअर करा.
इयत्ता नववी हिंदी धडा किताबें स्वाध्याय
मंडळाचे नाव |
Maharashtra Board |
ग्रेडचे नाव |
नववी |
विषय |
हिंदी धडा किताबें |
वर्ष |
2022 |
स्वरूप |
PDF/DOC |
प्रदाता |
|
अधिकृत संकेतस्थळ |
mahahsscboard.in |
समाधानासह महाराष्ट्र बोर्ड आठवा स्वाध्याय कसे डाउनलोड करायचे?
महाराष्ट्र बोर्ड नववी स्वाध्याय PDF डाउनलोड करण्यासाठी खालील स्टेप्स फॉलो करा:
- वेबसाइट- Hsslive ला भेट द्या. 'स्वाध्याय' लिंकवर क्लिक करा.
- महा बोर्ड नववी स्वाध्याय PDF पहा.
- आता महाराष्ट्र बोर्ड नववी स्वाध्याय तपासा.
- डाउनलोड करा आणि भविष्यातील संदर्भांसाठी जतन करा.
इयत्ता नववी हिंदी धडा किताबें स्वाध्याय उपाय
इयत्ता नववी स्वाध्याय मधील विद्यार्थी खालील लिंक्सवरून हिंदी धडा किताबेंाचे उपाय डाउनलोड करू शकतील.
Hindi Lokbharti 9th Std Digest Chapter 4 किताबें Textbook Questions and Answers
संभाषणीय :
प्रश्न 1.
“सुप्रसिद्ध कवि गुलजार की अन्य किसी कविता का मौन वाचन करते हुए आनंदपूर्वक रसास्वादन कीजिए तथा निम्न मुद्दों के आधार पर केंद्रीय भाव स्पष्ट कीजिए।
हमको मन की शक्ति देना, मन विजय करें
दूसरों की जय से पहले, खुद को जय करें
भेदभाव अपने दिल से साफ़ कर सकें
दोस्तों से भूल हो तो माफ़ कर सकें
झूठ से बचे रहें, सच का दम भरें
दूसरों की जय से पहले, खुद को जय करें
मुश्किलें पड़े तो हम पे इतना कर्म कर
साथ दे तो धर्म का.चले तो धर्म कर
खुद पे हौसला रहे, बदी से ना डरे
दूसरों की जय से पहले,खुद को जय करे
उत्तर:
केंद्रीय भावः इस कविता का मल संदेश है अपने मन को शक्तिशाली बनाना और उस पर विजय प्राप्त करना। इसका उद्देश्य है कि हम दूसरों पर विजय प्राप्त करने से पहले खुद पर विजय प्राप्त करें अर्थात अपने अंदर की सारी बुराइयों को दूर करें। इससे यह भाव स्पष्ट होता है कि ईश्वर हमारे मन को इतनी शक्ति दे कि हम अपने मन की बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सकें। बिना भेदभाव किए अपने मित्रों के भूल को माफ कर सकें। झूठ से बचें और सत्य का हमेशा साथ दें। मुश्किलें आने पर भी धर्म का साथ न छोड़े। खुद का हौसला बढ़ाएँ तथा बुरे लोगों से कभी न डरें।
पठनीय :
प्रश्न 1.
पाठ्यपुस्तक की किसी एक कविता का मुखर एवं मौन वाचन कीजिए।
श्रवणीय :
प्रश्न 1.
सफदर हाश्मी रचित ‘किताबें कुछ कहना चाहती हैं’ कविता सुनिए।
आसपास :
प्रश्न 1.
‘पुस्तकांचे गाव- भिलार’ संबंधी जानकारी समाचार पत्र/अंतरजाल आदि से प्राप्त कीजिए और उसे देखने का नियोजन कीजिए।
कल्पना पल्लवन :
प्रश्न 1.
‘ग्रंथ हमारे गुरु’ चर्चा कीजिए तथा अपने विचार लिखिए ।
उत्तर:
- रमेश – प्रणाम गुरु जी।
- शिक्षक – चिरायु हो, यशस्वी बनो। तुम कैसे हो?
- रमेश – आपका आशीर्वाद है गुरु जी, मै ठीक हूँ। गुरु जी सुना है ग्रंथों में बहुत सारी ज्ञान-विज्ञान और आध्यात्म की बातें लिखी हुई हैं।
- शिक्षक – हाँ, रमेश। ग्रंथ हमारे गुरु होते हैं। यह सदियों से हमें पीढ़ी दर पीढ़ी ज्ञान देते आए हैं।
- संजय – यह ग्रंथ तो विद्वानों ने ही लिखा होगा।
- शिक्षक – हाँ, इन ग्रंथों को बड़े-बड़े विद्वानों तथा धर्म के जानकारों ने लिखा है।
- मधु – इन ग्रंथों में क्या लिखा है?
- शिक्षक – इन ग्रंथों में मनुष्य जीवन के हर पहलू का वर्णन मिलता है। ये ग्रंथ हमें अपना जीवन अच्छी तरह से जीना सिखाते हैं। ग्रंथ हमें बताते हैं कि कैसे प्राणियों के बीच सद्भाव बना कर आनंदपूर्वक रहना चाहिए।
- रमेश – धन्यवाद गुरुजी! आपने हम लोगों को ग्रंथों के बारे में बताया। अच्छा अब हमें अनुमति दीजिए।
पाठ के आँगन में :
1. सूचना के अनुसार कृतियाँ कीजिए :
प्रश्न क.
पाठ के आधार पर वाक्य पूर्ण कीजिए :
1. किताबों की अब बनी आदत …………….
2. किताबें जो रिश्ते सुनाती थीं ……………
उत्तर:
1. किताबों की अब बनी आदत नींद में चलने की।
2. किताबें जो रिश्ते सुनाती थीं घर में वो कदरें अब नजर नहीं आती।
प्रश्न ख.
लिखिए :
उत्तर:
प्रश्न ग.
आकृति
उत्तर:
2. प्रथम पाँच पंक्तियों का भावार्थ लिखिए।
प्रश्न 1.
प्रथम पाँच पंक्तियों का भावार्थ लिखिए।
उत्तरः
किताबें मनुष्य की साथी हैं। किंतु कंप्यूटर के अधिकाधिक प्रयोग के कारण इनमें लोगों की रुचि कम होने लगी है। अब स्थिति यह है कि ये किताबें बंद अलमारी के शीशों से झाँकती हैं। बड़ी उम्मीद से शीशों के बाहर ताकती हैं। एक समय था जब मनुष्यों की शामें किताबों के संगत में व्यतीत होती थीं और अब स्थिति यह है कि महीनों तक मनुष्य और किताबों की मुलाकात नहीं होती।
पाठ से आगे :
अपने तहसील/जिले के शासकीय ग्रंथालय संबंधी जानकारी निम्नलिखित मुद्दों के आधार पर प्राप्त कीजिए :
स्थापना-तिथि/वर्ष, संस्थापक का नाम, पुस्तकों की संख्या, विषयों के अनुसार वर्गीकरण
भाषा बिंदु :
प्रश्न 1.
शब्द-युग्म पूरे करते हुए वाक्यों में प्रयोग भाषा बिंदु कीजिए।
उत्तरः
- घर-द्वार – पिता के डाँटने पर रमेश अपना घर-द्वार छोड़कर शहर चला गया।
- उधड़े-उधड़े – पुस्तकालय में सही रख-रखाव न होने के कारण पुस्तकें उधड़ी-उधड़ी थीं।
- भला-बुरा – नौकर से गमला टूट जाने के कारण मालिक उसे भला-बुरा कहने लगा।
- प्रचार-प्रसार – आजकल हमारे देश में सफाई अभियान का प्रचार प्रसार बहुत ज़ोरों से चल रहा है।
- भूख-प्यास – लंबी यात्रा के कारण यात्री भूख-प्यास से व्याकुल थे।
- भोला-भाला – रामू बहुत ही भोला-भाला लड़का है।
Hindi Lokbharti 9th Answers Chapter 4 किताबें Additional Important Questions and Answers
(क) पद्यांश पढ़कर दी गई सूचना के अनुसार कृतियाँ कीजिए।
कृति (1) आकलन कृति
प्रश्न 1.
आकृति पूर्ण कीजिए।
उत्तर:
प्रश्न 1.
समझकर लिखिए।
i. अब मनुष्य की शामें अक्सर यहाँ बीतती हैं
ii. मनुष्य से बढ़ती दूरी के कारण किताबों की स्थिति
उत्तर:
i. कंप्यूटर के पर्यों पर।
ii. बेचैन रहती हैं।
कृति (2) आकलन कृति
प्रश्न 1.
सही विधान चुनकर पूर्ण वाक्य फिर से लिखिए।
i. किताबें झाँकती हैं …………….।
(क) कंप्यूटर के पर्यों पर
(ख) नींद में
(ग) बंद आलमारी के शीशों से।
उत्तर:
किताबें झाँकती हैं बंद आलमारी के शीशों से।
ii. मनुष्य की शामें गुजरती हैं ……………
(क) किताबें पढ़ने में।
(ख) कंप्यूटर के पर्दो पर।
(ग) लोगों के बीच।
उत्तर:
मनुष्य की शामें गुजरती हैं कंप्यूटर के पर्दो पर।
प्रश्न 3.
पद्यांश के आधार पर सही जोड़ियाँ मिलाइए।
(अ) | (ब) |
1. आलमारी | (क) नींद में चलने की आदत। |
2. कंप्यूटर | (ख) मुलाकातें |
3. किताबें | (ग) शीशा |
4. महीनों | (घ) पर्दा |
उत्तर:
(अ) | (ब) |
1. आलमारी | (ग) शीशा |
2. कंप्यूटर | (घ) पर्दा |
3. किताबें | (क) नींद में चलने की आदत। |
4. महीनों | (ख) मुलाकातें |
(ख) पद्यांश पढ़कर दी गई सूचना के अनुसार कृतियाँ कीजिए।
कृति (1) आकलन कृति
प्रश्न 1.
आकृति पूर्ण कीजिए।
उत्तर:
कृति (2) आकलन कृति
प्रश्न 1.
उत्तर लिखिए।
i. कंप्यूटर की विशेषता
ii. कंप्यूटर आने से किताबों की स्थिति
उत्तर:
i. क्लिक करने पर पलक झपकते ही डिजिटल पर्दे पर बहुत कुछ एक-एक करके शीघ्रता से खुल जाता है।
ii. किताबों का जो जाती राब्ता (संपर्क) था, वह कट गया।
प्रश्न 2.
सत्य या असत्य पहचानकर लिखिए।
i. कंप्यूटर आने से पुस्तकों का सम्मान बढ़ गया।
ii. कंप्यूटर के कारण पुस्तकों से हमारा संपर्क बढ़ गया।
उत्तर:
i. असत्य
ii. असत्य
प्रश्न 3.
पद्यांश के आधार पर विधान पूर्ण कीजिए।
i. कोई सफा पलटता है तो ……………. |
ii. बहुत कुछ तह-ब-तह खुलता चला जाता है ………….. |
उत्तर:
i. कोई सफा पलटता है तो इक सिसकी निकलती है,
ii. बहुत कुछ तह-ब-तह खुलता चला जाता है परदे पर,
कृति (3) भावार्थ
निम्नलिखित पद्यांश का भावार्थ लिखिए ।
प्रश्न 1.
वह सारे …………. नहीं उगते।।
भावार्थः
कवि कंप्यूटर युग में पुस्तकों और मनुष्यों के बीच बढ़ती हुई दूरी का वर्णन करते हुए कहते हैं कि, एक समय था जब ये किताबें हमारे साथ रहकर हमें हमारे रिश्तों-संबंधों के बारे में बताती थीं। वे सारे संबंध अब उधड़ गए हैं, टूट गए हैं। अब पन्ने पलटने पर हमारे गले से करुण सिसकी निकलती है।आँखों में आँसू आ जाता है। इतना ही नहीं आज व्यक्ति और किताबों के बीच संपर्क का दायरा इतना सिमट गया है कि उनके शब्दों के मान-सम्मान गिर चुके हैं। उनके शब्द अब बिन पत्तों के सूखे-दूंठ से जीर्ण-शीर्ण लगते हैं। जिनका अब कोई मतलब (अर्थ) नहीं है।
(ग) पद्यांश पढ़कर दी गई सूचना के अनुसार कृतियाँ कीजिए।
कृति (1) आकलन कृति
प्रश्न 1.
आकृति पूर्ण कीजिए।
उत्तर:
कृति (2) आकलन कृति
प्रश्न 1.
समझकर लिखिए।
i. इस बहाने से रिश्ते बनते थे –
ii. इनको रिहल की सूरत बनाकर नीम सजदे पढ़ा करते थे
उत्तर:
i. किताबें गिरने उठाने के बहाने
ii. घुटनों को।
प्रश्न 2.
सत्य या असत्य पहचानकर लिखिए।
i. किताबे गोदी में रखकर लेट जाते थे।
ii. किताबों में सूखे फूल और महके हुए चिट्ठी के पन्ने मिलते थे।
उत्तर:
i. असत्य
ii. सत्य
कृति (3) भावार्थ
प्रश्न 1.
प्रथम पाँच पंक्तियों का भावार्थ लिखिए।
भावार्थ:
कवि गुलजार मनुष्य और किताबों के परस्पर अपनत्व व साथ का वर्णन करते हुए कहते हैं कि, किताबें हमारी सहचरी-सहगामिनी थी। जिन्हें हम सीने पर रखकर लेट जाते थे। कभी गोदी में लेते थे। कभी-कभी घुटनों को अपने रिहल (ठावनी) की सूरत बनाकर किताबें पढ़ने का आनंद लेते थे। कभी सजदें में पढ़ा करते थे, तो कभी माथे लगाकर उसे छूते थे, ताकि किताबों का सारा ज्ञान आगे भी मिलता रहे, कभी बंद न हो।
पद्य-विश्लेषण
- कविता का नाम – किताबें
- कविता की विधा – नई कविता
- पसंदीदा पंक्ति – किताबें गिरने, उठाने के बहाने रिश्ते बनते थे उनका क्या होगा? वो शायद अब नहीं होंगे!!
पसंदीदा होने का कारण –
उपर्युक्त पंक्ति मुझे बेहद पसंद है क्योंकि इस पंक्ति के माध्यम से कवि ने मानवीय रिश्तों की ओर संकेत किया है। आज हमारे समाज में रिश्ते बिखरते हुए प्रतीत हो रहे हैं। लोगों के दिल से रिश्तों की अहमियत कम होती दिखलाई दे रही है। किताबों के माध्यम से लोग एक-दूसरे से जुड़ जाते थे। उनमें आपसी रिश्ते पनपने लगते थे। लेकिन अब लोग किताबें पढ़ना ही नहीं चाहते। इसी आपसी बंधन को भी बरकरार रखने की यहाँ पर बात की है।
कविता से प्राप्त संदेश या प्रेरणा –
प्रस्तुत कविता से प्रेरणा मिलती हैं कि व्यक्ति को किताबों का पठन करना चाहिए। भले ही आज का युग विज्ञान एवं तकनीकी का युग है फिर भी मानव को किताबों का वाचन करना चाहिए। किताबों के जरिए ही मानवीय गुणों में वृद्धि हो सकती है। किताबों का वाचन न करने के कारण व्यक्ति में दुर्गण निर्माण हो रहे हैं। साहित्य के वाचन से ही व्यक्ति में संस्कार पनप सकते हैं इसलिए सभी को साहित्य का वाचन करना चाहिए।
इयत्ता नववी हिंदी स्वाध्याय उपाय
- इयत्ता नववी हिंदी धडा चाँदनी रात मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा बिल्ली का बिलुंगड़ा मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा कबीर मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा किताबें मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा जूलिया मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा ऐ सखि ! मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा डाॅक्टर का अपहरण मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा वीरभूमि पर कुछ दिन मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा वरदान माँगूँगा नही मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा रात का चौकीदार मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा निर्माणों के पावन युग में मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा कह कविराय मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा जंगल मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा इनाम मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा सिंधु का जल मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा अतीत के पत्र मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा निसर्ग वैभव मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा शिष्टाचार मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा उड़ान मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा मेरे पिता जी मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा अपराजेय मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा स्वतंत्रता गान मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा नदी की पुकार मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा झुमका मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा निज भाषा मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा मान जा मेरे मन मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा किताबें कुछ कहना चाहती हैं मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा ‘इत्यादि’ की आत्मकहानी मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा छोटा जादूगर मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा जिंदगी की बड़ी जरूरत है हार..! मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा गागर में सागर मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा मैं बरतन माँगूँगा मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा ग्रामदेवता मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा साहित्य की निष्कपट विधा है-डायरी मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा उम्मीद मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा सागर और मेघ मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा लघुकथाएँ मराठी स्वाध्याय PDF
- इयत्ता नववी हिंदी धडा झंडा ऊँचा सदा रहेगा मराठी स्वाध्याय PDF
0 Comments:
Post a Comment