Hsslive.co.in: Kerala Higher Secondary News, Plus Two Notes, Plus One Notes, Plus two study material, Higher Secondary Question Paper.

Friday, June 10, 2022

AP Board Class 10 Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbook Solutions PDF: Download Andhra Pradesh Board STD 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Book Answers

AP Board Class 10 Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbook Solutions PDF: Download Andhra Pradesh Board STD 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Book Answers
AP Board Class 10 Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbook Solutions PDF: Download Andhra Pradesh Board STD 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Book Answers


AP Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbooks Solutions and answers for students are now available in pdf format. Andhra Pradesh Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Book answers and solutions are one of the most important study materials for any student. The Andhra Pradesh State Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) books are published by the Andhra Pradesh Board Publishers. These Andhra Pradesh Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) textbooks are prepared by a group of expert faculty members. Students can download these AP Board STD 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) book solutions pdf online from this page.

Andhra Pradesh Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbooks Solutions PDF

Andhra Pradesh State Board STD 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Books Solutions with Answers are prepared and published by the Andhra Pradesh Board Publishers. It is an autonomous organization to advise and assist qualitative improvements in school education. If you are in search of AP Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Books Answers Solutions, then you are in the right place. Here is a complete hub of Andhra Pradesh State Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) solutions that are available here for free PDF downloads to help students for their adequate preparation. You can find all the subjects of Andhra Pradesh Board STD 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbooks. These Andhra Pradesh State Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbooks Solutions English PDF will be helpful for effective education, and a maximum number of questions in exams are chosen from Andhra Pradesh Board.

Andhra Pradesh State Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Books Solutions

Board AP Board
Materials Textbook Solutions/Guide
Format DOC/PDF
Class 10th
Subject Maths
Chapters Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार)
Provider Hsslive


How to download Andhra Pradesh Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbook Solutions Answers PDF Online?

  1. Visit our website - Hsslive
  2. Click on the Andhra Pradesh Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Answers.
  3. Look for your Andhra Pradesh Board STD 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbooks PDF.
  4. Now download or read the Andhra Pradesh Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbook Solutions for PDF Free.


AP Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbooks Solutions with Answer PDF Download

Find below the list of all AP Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbook Solutions for PDF’s for you to download and prepare for the upcoming exams:

10th Class Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब Textbook Questions and Answers

InText Questions (Textbook Page No. 68)

प्रश्न 1.
हवाई जहाज़ का आविष्कार किसने किया ?
उत्तर:
हवाई जहाज़ का आविष्कार विलबर राइट व ओरोविन राइट नामक दो भाइयों ने किया।

प्रश्न 2.
उड़ते हवाई जहाज़ को देखकर आपको क्या लगता है? क्यों?
उत्तर:
उडते हवाई जहाज को देखकर मुझे यह लगता है कि मानव ने कितनी वैज्ञानिक प्रगति या उन्नति को पाया है? क्योंकि वे पक्षियों के जैसे आसमान में विचरण कर रहे हैं। मुझे यह भी लगता है कि मैं भी हवाई जहाज में बैठकर आसमान में विचरण करूँ, क्योंकि मैं अभी तक हवाई जहाज में नहीं उड सका।

प्रश्न 3.
पशु – पक्षी और मानव गुणों में क्या अंतर है?
उत्तर:

  • पशु – पक्षियों को मानव की तुलना में कुछ विशिष्ट प्राकृतिक गुण प्राप्त हुए हैं।
  • पक्षी मुक्त आकाश में उड़ सकते हैं। मानव तथा पशु उड़ नहीं सकते।
  • मानव बोल सकते हैं लेकिन पशु – पक्षी बोल नहीं सकते।
  • मानव सोच सकते हैं। लेकिन पशु – पक्षी सोच नहीं सकते।
  • मानव बुद्धि जीव है। लेकिन पशु – पक्षी में बुद्धि नहीं हैं।

InText Questions (Textbook Page No. 71)

प्रश्न 1.
निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए सरकार द्वारा क्या – क्या कदम उठाये जा रहे हैं?
उत्तर:
निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए सरकार द्वारा ये क़दम उठाये जा रहे हैं –

  • 6 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए शिक्षा पाने का अधिकार मौलिक अधिकार बना दिया गया है।
  • अभिभावकों को नशा – खोरी से मुक्ति दिलाने के लिए अभियान चला।
  • प्रौढ शिक्षा केंद्र चलाकर उन्हें साक्षर बनाया जा रहा है।
  • उम्र के अनुसार बच्चों को या प्रौढों को परीक्षाएँ लिखने की सुविधा दी जा रही है।
  • अक्षर दीप्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषणों के द्वारा साक्षरता का महत्व बताया जा रहा है।

प्रश्न 2.
एक छात्र में कौन – कौन से महत्वपूर्ण गुण होने चाहिए ?
उत्तर:
एक छात्र में अपने प्रति ईमानदारी और दूसरों के प्रति आदर गुण जैसे महत्वपूर्ण गुण होने चाहिए। अनुशासन का पालन करना चाहिए। पढाई में निरंतर प्रयत्नशील रहना चाहिए।

प्रश्न 3.
एक छात्र के रूप में विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए हमें क्या – क्या करना चाहिए ? (या) एक छात्र के रूप में आप विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में क्या योगदान दे सकते हैं?
उत्तर:

  • आगे बढ़ने के लिए खूब परिश्रम करना चाहिए।
  • जीवन में एक लक्ष्य बनाना चाहिए। उसे प्राप्त करने के लिए आवश्यक ज्ञान और अनुभव प्राप्त करना चाहिए।
  • नैतिक मूल्यों को भी ग्रहण करना चाहिए। बाधाओं से लड़ते हुए उन पर विजय प्राप्त करना चाहिए।
  • छात्रों को निरंतर प्रयत्नशील होना चाहिए।
  • छुट्टी के दिनों में छात्र गरीब और सुविधाओं से वंचित बच्चों को पढ़ाने का काम करें।
  • छात्र अधिक से अधिक पौधे लगायें।

प्रश्न 4.
भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने में छात्रों का क्या योगदान हो सकता है?
उत्तर:
हर छात्र को माता – पिता तथा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों से ईमानदारी और सच्चाई का पाठ सीखना चाहिए। छात्र यह संकल्प कर लेना चाहिए कि सदैव ईमानदार एवं भ्रष्टाचार मुक्त जीवन का निर्वाह करें।

InText Questions (Textbook Page No. 72)

प्रश्न 5.
बच्चों के लिए टेसी थॉमस का संदेश क्या है?
उत्तर:
टेसी थॉमस बच्चों को यह संदेश देती हैं कि जो भी पढ़े ध्यान से पढ़े, मेहनत करें, और लक्ष्य प्राप्त करने तक रुके नहीं | जो पसंद है उसमें अपना जी – जान लगा दें। कमर – कसकर तैयारी करें। सफलता अवश्य उनके कदम चूमेगी।

प्रश्न 6.
टेसी थॉमस को ‘अग्नि-पुत्री’ का उपनाम क्यों दिया गया होगा?
उत्तर:
थॉमस रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डी.आर.डी.ओ.) के अग्नि कार्यक्रम की निदेशक बनी। उन्होंने देश के किसी मिसाइल प्रॉजेक्ट की पहली महिला प्रमुख बनने का गौरव प्राप्त किया। अग्नि मिज़ाइल के अभियान की सफलता के कारण उसे अग्नि पुत्री का उपनाम दिया गया होगा।

अर्थव्राह्यता-प्रतिक्रिया |

अ) प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

प्रश्न 1.
ए.पी.जे अब्दुल कलाम जैसे कुछ और महापुरुषों के नाम बताइए।
उत्तर:
डॉ.सर.सी.वी.रामन, मोक्षगुंडम विश्वेस्वरय्या, कामराज नाडार, जगदीश चंद्रबोस, पं.जवाहरलाल नेहरु, डॉ.बाबू राजेंद्रप्रसाद और महात्मा गाँधी आदि महापुरुष थे।

प्रश्न 2.
ए.पी.जे अब्दुल कलाम और टेसी थॉमस में आपको सबसे अच्छी बात कौनसी लगी और क्यों?
उत्तर:
ए.पी.जे अब्दुल कलाम में प्रतिभा, परिश्रम और लगन आदि बातें मुझे बहुत अच्छी लगी क्योंकि उन्होंने इन्हीं के माध्यम से यह सिद्ध कर दिखाया कि मनुष्य के लिए विश्व में कुछ भी असंभव नहीं है। टेसी थॉमस में मुझे मेहनत, लगन और दृढ़ निश्चय आदि बातें बहुत अच्छी लगी। क्योंकि उन्होंने इन्हीं के द्वारा पुरुष वर्चस्ववाले क्षेत्र में सफलता के नये शिखर तय किये हैं।

आ) पाठ पढ़िए। अभ्यास कार्य कीजिए।

प्रश्न 1.
ए.पी.जे अब्दुल कलाम का साक्षात्कार किसने लिया ?
उत्तर:
राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान कुछ छात्रों ने ए.पी.जे अब्दुल कलाम का साक्षात्कार लिया था।

प्रश्न 2.
टेसी थॉमस का साक्षात्कार किसने लिया?
उत्तर:
टेसी थामस का साक्षात्कार “इंडिया टुडे” साप्ताहिक पत्रिका ने लिया था।

प्रश्न 3.
ए.पी.जे अब्दुल कलाम ने बाल मज़दूरी को समाप्त करने के लिए क्या उपाय बताये?
उत्तर:
ऐसी समस्या को तीन अलग – अलग उपायों से निपटा जा सकता है।

  • बच्चे स्वयं अपनी पढ़ाई जारी रखने में रुचि दिखायें।
  • माता – पिता को शिक्षित करके।
  • बच्चों से काम लेने वाले मालिकों में आत्म – नियंत्रण की प्रवृत्ति का विकास करके।

प्रश्न 4.
टेसी थॉमस की स्कूली पढ़ाई कहाँ हुई? उन्हें किन विषयों में रुचि थी?
उत्तर:
उनकी शिक्षा – दीक्षा केरल स्थित अलप्पुझा में हुई। उन्हें गणित और विज्ञान विषय में रुचि थी।

इ) निम्नलिखित पंक्तियों की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 1.
सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए व्यापक आंदोलन की आवश्यकता है।
उत्तर:
ए.पी.जे अब्दुल कलाम जी के अनुसार सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए व्यापक आंदोलन की आवश्यकता है। कलाम जी के राय में यह आंदोलन छात्रों के घर और विद्यालयों से ही आरंभ करना होगा। भ्रष्टाचार उन्मूलन में केवल तीन ही तरह के लोग सहायक सिद्ध हो सकते हैं। वे हैं माता, पिता तथा प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक | ये तीनों छात्रों को सच्चाई और ईमानदारी का पाठ पढाते हैं।

प्रश्न 2.
सच्चे अर्थों में वे देश के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के आदर्श हैं।
उत्तर:
इस वाक्य को टेसी थॉमस ने अपना आदर्श ए.पी.जे अब्दुल कलाम को मानती हुई अब्दुल कलाम जी के बारे में कहती हैं। इसमें ए.पी.जे अब्दुल कलाम जी के बारे में बताया गया है। टेसी थॉमस कहती हैं कि सच्चे अर्थों में ए.पी.जे अब्दुल कलाम जी देश के ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के आदर्श हैं। उन्होंने दुनिया के मान चित्र में भारत को जो स्थान दिलाया है, उसके लिए भारतवासी उनके ऋणी हैं।

ई) गद्यांश पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
विज्ञान की भी एक भाषा होती है। यदि आप ध्यान से देखें तो आपको पता चलेगा कि किस | तरह ऋतुएँ बदलती रहती हैं। किस तरह किसी बीज से नन्हा पौधा निकलता है। किस तरह पानी पर कागज़ की नावें तैरती हैं। किस तरह पक्षी उडते हैं। किस तरह तितली फूल का रस पीती है। किस तरह गुब्बारा हवां से फूलता है। चारों ओर विज्ञान ही विज्ञान है। विज्ञान किताबों में कम आपकी समझ में ज्यादा बसता है। इसीलिए कुछ जानने की इच्छा हमेशा रहनी चाहिए। जो जानने की इच्छा नहीं रखता वह किताबें पढ़कर भी कुछ नहीं सीख सकता ।
प्रश्न :
प्रश्न 1.
विज्ञान कैसा विषय है?
उत्तर:
विज्ञान ऐसा विषय है जो किताबों में कम और समझ में ज्यादा बसता है।

प्रश्न 2.
विज्ञान के कुछ उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
ऋतुएँ बदलना, बीज से नन्हे पौधे निकालना, पानी पर कागज की नावें तैरना, पक्षी उडना, तितली फूल के रस चूसना, गुब्बारा हवा से फूलना ये सब विज्ञान के कुछ उदाहरण हैं।

प्रश्न 3.
जानने की इच्छा न हो तो क्या होगा?
उत्तर:
जानने की इच्छा न हो तो हमें विज्ञान की बातें समझ न आती है। क्योंकि विज्ञान किताबों में कम और समझ में ज्यादा बसता है। जिसे जानने की इच्छा नहीं रहता वह किताबें पढ़ने पर भी नहीं सीख सकता।

अभिव्यक्ति-सृजनात्मकता

अ) इन प्रश्नों के उत्तर तीन – चार पंक्तियों में लिखिए।

प्रश्न 1.
कलाम के विचार में “आदर्श छात्र” के गुण क्या हैं?
उत्तर:
कलाम के विचार में आदर्श छात्र के गुण ये हैं। जैसे :

  • महिलाओं को शिक्षित कराना।
  • ईमानदार और भ्रष्टाचार मुक्त जीवन का निर्वाह करना।
  • दूसरों के लिए आदर्शवान बनना।
  • पढ़ते हुए कक्षा में आगे बढ़ना। – खूब परिश्रम करना।
  • जीवन में एक लक्ष्य बनाना और उसे प्राप्त करने के लिए आवश्यक ज्ञान और अनुभव प्राप्त करना।
  • निरंतर प्रयत्नशील रहते हुए सबसे बढिया काम करना।
  • नैतिक मूल्यों को ग्रहण करना।
  • गरीब बच्चों को छुट्टी के दिनों में पढ़ाना।
  • अधिक से अधिक पौधे लगाना।

प्रश्न 2.
टेसी थॉमस के जीवन से हमें क्या संदेश मिलता है?
उत्तर:
टेसी थॉमस के जीवन से हमें ये – संदेश मिलते हैं।

  • सादगी का जीवन बिताना ।
  • मेहनत, लगन और दृढ़ निश्चय से अपने पसंदी क्षेत्रों में सफलता के नये शिखर तय करना।
  • अध्यापकों तथा गुरुजनों की स्तुति करना।
  • लक्ष्य प्राप्त करने तक नहीं रुकना।
  • हमें जो विषय पसंद है उसमें जी जान लगाना।
  • कमर कसकर तैयारी करना।

आ) इन प्रश्नों के उत्तर आठ – दस पंक्तियों में लिखिए।

प्रश्न 1.
अच्छे नागरिक बनने के लिए कौन से गुण होने चाहिए?
उत्तर:
अच्छे नागरिक बनने के लिए निम्न लिखित गुण होने चाहिए जैसे :

  • सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक होना चाहिए।
  • साक्षरता को बढ़ाना चाहिए। इस के लिए हर एक नागरिक या छात्र कम से कम पाँच महिलाओं को शिक्षित कराना चाहिए।
  • सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए नागरिकों को कदम बढ़ाना चाहिए।
  • हर नागरिक को सच्चाई तथा ईमानदारी से रहना चाहिए। कानून का आदर करना चाहिए।
  • दूसरों के प्रति आदर का गुण को अपनाना चाहिए।
  • खूब परिश्रमी होनी चाहिए।
  • आपने जीवन में पहले एक लक्ष्य को बनाना चाहिए। उसे प्राप्त करने की ओर कदम बढाना चाहिए।
  • नैतिक मूल्यों को ग्रहण करना चाहिए।
  • अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए।

प्रश्न 2.
टेसी थॉमस अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानती हैं। क्यों?
उत्तर:
टेसी थॉमस अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानती हैं क्योंकि हमारे देश में जब भी अंतरिक्ष विज्ञान और मिसाइल की बात की जाती है तो ए.पी. जे. अब्दुल कलाम के नाम ही आता है। सच्चे अर्थों में वे देश के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के आदर्श हैं। उन्होंने दुनिया के मान चित्र में भारत को स्थान दिलाया है उस के लिए भारतवासी ऋणी हैं। यही नहीं कि अब्दुल कलाम जी टेसी थॉमस के गुरु हैं। वे महान थे। वे महान हैं। वे महान रहेंगे। उनकी नेतृत्व क्षमता बेमिसाल है।

इ) किसी एक साक्षात्कार को उचित शीर्षक देते हुए निबंध के रूप में लिखिए।
उत्तर:
टेसी थॉमस
टेसी थॉमस हैदराबाद में डिफेंस क्वार्टर्स में रहती हैं। आप सदा भारतीय सांस्कृतिक छाप प्रदर्शन करनेवाली जरी साड़ियाँ पहनती हैं। आप सादगी का जीवन बिताती है। आपके घर में पुरस्कारों तथा सम्मानों का भंडार पड़ा है। उनकी शिक्षा-दीक्षा केरल स्थित अलप्पुझा में हुई। यहीं पर उनका जन्म भी हुआ था।

रक्षा अनुसंधान और विज्ञान को पुरुषों का क्षेत्र माना जाता है। मगर टेसी थॉमस जी ने इसका अपवाद है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ विश्वास से पुरुष वर्चस्व वाले क्षेत्र में सफलता के नये शिखर तय किये हैं।

थॉमस रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अग्नि – कार्यक्रम की निदेशक बनी। उन्होंने देश के किसी मिसाइल प्राजेक्ट की पहली महिला प्रमुख बनने का गौरव प्राप्त किया।

टेसी थॉमस बचपन से ही अंतरिक्ष के सपने देखती थी। इसी कारण उन्होंने गणित और विज्ञान विषय को अपने तन – मन में बसा लिया। इस कार्य में आपकी पाठशाला और अध्यापकों का बहुत बड़ा योगदान रहा। आप भारत की “प्रथम मिज़ाइल वुमन’ और अग्निपुत्री” कहकर पुकारा जाती हैं।

आप डी. आर. डी.ओ.द्वारा सन् 1985 में चुने गये देश भर के दस वैज्ञानिकों में एक हैं। आपके गुरु ए.पी.जे अब्दुल कलाम है। कलाम जी ने ही प्रेरणा के अग्नि पंख दिये हैं। कलाम जी को आप अपना आदर्श मानने में गर्व का अनुभव करती हैं।

आप बच्चों को यह सूचना देती हैं कि “वे जो भी पढ़े ध्यान से पढ़े। मेहनत करें। लक्ष्य प्राप्ति तक उन्हें रुकना नहीं चाहिए।

ई) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के विचार आदर्श योग्य हैं। इन विचारों को अमल में लाने के लिए आप क्या करेंगे?
उत्तर:
ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के विचार आदर्श योग्य हैं। इन विचारों को अमल में लाने के लिए मैं ये करूँगा

  • युवाशक्ति के रूप में देश के आर्थिक विकास में योगदान दूंगा।
  • महिला साक्षरता को बढ़ाने में सहयोग दूंगा।
  • मैं स्त्री समस्याओं के बारे में बताकर सावधान कराऊँगा।
  • 6 से 14 वर्ष के बच्चों को शिक्षा पाने के अधिकार के बारे में सबको समझाऊँगा।
  • बच्चों के अभिभावकों को नशाखोरी से मुक्ति दिलाने में योगदान दे सकूँगा। बाल मज़दूर का उन्मूलन कर सकूँगा।
  • सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार उन्मूलन के व्यापक आंदोलन में भाग लेकर मैं अपना सहयोग दूंगा।
  • मैं भी खुद भ्रष्टाचार मुक्त जीवन का निर्वाह करूँगा।
  • मैं अपने प्रति ईमानदारी और दूसरों के प्रति आदर भाव रखूगा।
  • खूब परिश्रम करूँगा।
  • अधिक से अधिक पौधे लगाऊँगा।

भाषा की बात

अ) कोष्ठक में दी गयी सूचना पढ़िए और उसके अनुसार कीजिए।

1. प्रतिभा, परिश्रम, छात्र, शिक्षा (एक – एक शब्द का वाक्य प्रयोग कीजिए। पर्याय शब्द लिखिए।)
वाक्य प्रयोग

  1. प्रतिभा – प्रतिभा में उससे कोई भी समझौता नहीं करते।
  2. परिश्रम – खूब परिश्रम करने पर ही हमें जीत मिलता है।
  3. छात्र – राम एक अच्छा छात्र है।
  4. शिक्षा – जवाहरलाल जी का प्रारंभिक शिक्षा – दीक्षा घर पर ही हुई।

पर्याय शब्द

  1. प्रतिभा – बुद्धि, प्रभा
  2. परिश्रम – मेहनत, श्रम
  3. छात्र – चेला, शिष्य, विद्यार्थी
  4. शिक्षा – विद्या, पढाई

2. संभव, ज्ञान, बढ़िया, साकार (एक – एक शब्द का विलोम शब्द लिखिए। वाक्य प्रयोग कीजिए।)
विलोम शब्द

  1. संभव × असंभव
  2. ज्ञान × अज्ञान, मूर्खता
  3. बढ़िया × घटिया
  4. साकार × निराकार

वाक्य प्रयोग

  1. संभव – परिश्रम से हर काम संभव हो जाता है। कोई काम असंभव नहीं होता।
  2. ज्ञान – हर एक को ज्ञान चाहिए न कि अज्ञान।
  3. बढ़िया – सदा बढ़िया माल को ही खरीदना चाहिए न कि घटिया माल।
  4. साकार – मेरे राय में तो भगवान साकार रूपी है, निराकार नहीं।

3. छात्रा, छुट्टी, पौधा, बात (एक – एक शब्द का वचन बदलिए। वाक्य प्रयोग कीजिए।)
वचन

  1. छात्रा – छात्राएँ
  2. छुट्टी – छुट्टियाँ
  3. पौधा – पौधे
  4. बात – बातें

वाक्य प्रयोग

  1. छात्रा – छात्राएँ सब मिलकर एक साथ जा रही हैं।
  2. छुट्टी – गर्मी की छुट्टियों में मैं मुंबई जाऊँगा।
  3. पौधा – हर एक को अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए।
  4. बात- व्यर्थ बातों से समय काटना ठीक नहीं।

आ) सूचना पढ़िए। उसके अनुसार कीजिए।

प्रश्न 1.
निर्धन, संकल्प (संधि विच्छेद कीजिए।)
उत्तर:
निर्धन = निः + धन
संकल्प = सम् + कल्प

प्रश्न 2.
सुबह – शाम, युवाशक्ति (समास पहचानिए।)
उत्तर:
सुबह – शाम – द्वंद्व समास
युवाशक्ति – तत्पुरुष समास

इ) रेखांकित शब्दों पर ध्यान दीजिए और इन्हें समझिए।

प्रश्न 1.
राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान कुछ बालकों ने उनका साक्षात्कार लिया था।
उत्तर:
कार्यकाल – पुंलिंग
कुछ – अनिश्चय वाचक सर्वनाम, अनिश्चय संख्या वाचक विशेषण
उनका – अन्य पुरुष वाचक सर्वनाम

प्रश्न 2.
निरंतर प्रयत्नशील रहते हुए सबसे बढ़िया काम करने की ओर बढ़ते रहें।
उत्तर:
निरंतर – क्रिया विशेषण
बढ़िया – अनिश्चित परिमाण वाचक विशेषण
की ओर – संबंध कारक

ई) रेखांकित शब्दों के स्थान पर कोष्ठक में दिये गये शब्दों का प्रयोग कर वाक्य बनाइए।
एक छात्र होने के नाते आप जिस कक्षा में भी पढ़ते हों, उसमें आगे बढ़ने के लिए खूब . परिश्रम करें। (नागरिक – देश, खिलाड़ी – खेल, कलाकार – कला, अध्यापक – विषय, परीक्षार्थी – परीक्षा)
उत्तर:

  • एक नागरिक होने के नाते आप जिस देश में भी रहते हों, उसमें आगे बढ़ने के लिए खूब परिश्रम करें।
  • एक खिलाड़ी होने के नाते आप जिस खेल में भी खेलते हों, उसमें आगे बढ़ने के लिए खूब परिश्रम करें।
  • एक कलाकार होने के नाते आप जिस कला में भी हों, उसमें आगे बढ़ने के लिए खूब परिश्रम करें।
  • एक अध्यापक होने के नाते आप जिस विषय में भी पढ़ाते हों, उसमें आगे बढ़ने के लिए खूब परिश्रम करें।
  • एक परीक्षार्थी होने के नाते आप जिस परीक्षा में भी लिखते हों, उसमें आगे बढ़ने के लिए खूब परिश्रम करें।

परियोजना कार्य

छठवीं कक्षा से दसवीं कक्षा तक की हिन्दी पाठ्यपुस्तकों के मुखपृष्ठों में (कवर पेज) आपको कौनसा मुखपृष्ठ बहुत अच्छा लगता है? उसके बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए एक सूची बनाइए उसका कक्षा में प्रदर्शन कीजिए।
उत्तर:
छठवीं कक्षा से दसवीं कक्षा तक की हिंदी पाठ्य पुस्तकों के मुखपृष्ठों में मुझे सातवीं कक्षा की हिंदी पाठ्य पुस्तक का मुखपृष्ठ बहुत अच्छा लगता है। इसके बारे में मेरे विचार इस प्रकार हैं।

  • एक आम के पेड़ का एक शाखा है जिसके कई आम के फल हैं।
  • पेड पर एक तोता आम का फल तोड़ रहा है।
  • एक बालक दूसरे बालक के कंधे पर बैठकर आम तोड़ रहा है।
  • एक बगीचे में रंग – बिरंगे फूल खिले हुए हैं।
  • एक लडकी हाथ में फूल लिये खरगोश के पीछे दौड रही है।
  • पीले, काले रंग के साथ सफ़ेद बिंदुओं वाली तितली फूलों से मधु पीने फूलों पर उडने लगी। – बगीचे में उनके साथ – साथ एक कुत्ता भी है।
  • बडे – बडे पंखों वाला एक भ्रमर भी मधु पीने फूलों पर उड़ रहा है।
  • मुखपृष्ठ पर एक पाठशाला भी है। हरियाली से भरी हुई इस चित्र को देखकर बच्चों में पुस्तक के प्रति आकर्षण उत्पन्न होगा। पुस्तक तथा पाठों को पढने के लिए तत्पर हो उठेंगे।
  • बच्चों में कुछ जानने की इच्छा पैदा होगी।
  • खेलते – कूदते पढ़ने – लिखने का अभ्यास उनमें उत्पन्न होगा। पेड़ – पौधों, जीव – जंतुओं के प्रति प्रेम भावना भी छात्रों में उत्पन्न होगी।
  • छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए यह मुखपृष्ठ बल देगा।

AP Board Textbook Solutions PDF for Class 10th Hindi


Andhra Pradesh Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbooks for Exam Preparations

Andhra Pradesh Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbook Solutions can be of great help in your Andhra Pradesh Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) exam preparation. The AP Board STD 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbooks study material, used with the English medium textbooks, can help you complete the entire Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Books State Board syllabus with maximum efficiency.

FAQs Regarding Andhra Pradesh Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbook Solutions


How to get AP Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbook Answers??

Students can download the Andhra Pradesh Board Class 10 Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Answers PDF from the links provided above.

Can we get a Andhra Pradesh State Board Book PDF for all Classes?

Yes you can get Andhra Pradesh Board Text Book PDF for all classes using the links provided in the above article.

Important Terms

Andhra Pradesh Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार), AP Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbooks, Andhra Pradesh State Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार), Andhra Pradesh State Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbook solutions, AP Board Class 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbooks Solutions, Andhra Pradesh Board STD 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार), AP Board STD 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbooks, Andhra Pradesh State Board STD 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार), Andhra Pradesh State Board STD 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbook solutions, AP Board STD 10th Hindi Chapter 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब (साक्षात्कार) Textbooks Solutions,
Share:

0 Comments:

Post a Comment

Plus Two (+2) Previous Year Question Papers

Plus Two (+2) Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Physics Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus Two (+2) Chemistry Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Maths Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Zoology Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Botany Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Computer Science Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Computer Application Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Commerce Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus Two (+2) Humanities Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus Two (+2) Economics Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus Two (+2) History Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus Two (+2) Islamic History Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Psychology Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus Two (+2) Sociology Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus Two (+2) Political Science Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Geography Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Accountancy Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Business Studies Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) English Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus Two (+2) Hindi Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Arabic Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus Two (+2) Kaithang Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus Two (+2) Malayalam Previous Year Chapter Wise Question Papers

Plus One (+1) Previous Year Question Papers

Plus One (+1) Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) Physics Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus One (+1) Chemistry Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) Maths Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) Zoology Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus One (+1) Botany Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) Computer Science Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) Computer Application Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) Commerce Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus One (+1) Humanities Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus One (+1) Economics Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus One (+1) History Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus One (+1) Islamic History Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) Psychology Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus One (+1) Sociology Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus One (+1) Political Science Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) Geography Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus One (+1) Accountancy Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) Business Studies Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) English Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus One (+1) Hindi Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) Arabic Previous Year Chapter Wise Question Papers, Plus One (+1) Kaithang Previous Year Chapter Wise Question Papers , Plus One (+1) Malayalam Previous Year Chapter Wise Question Papers
Copyright © HSSlive: Plus One & Plus Two Notes & Solutions for Kerala State Board About | Contact | Privacy Policy